मनोरंजन » प्रियंका चोपड़ा नेपोटिज्म और फिल्म से निकाले जाने का अनुभव.

प्रियंका चोपड़ा नेपोटिज्म और फिल्म से निकाले जाने का अनुभव.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:


बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत में काफी स्ट्रगल किया है. आज वह भले ही बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपने टैलेंट का डंका बजा चुकी हैं. लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि एक वक्त ऐसा भी था, जब उन्हें एक फिल्म साइन करने और कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद अचानक निकाल दिया गया था.

ख़बरें फटाफट

'डायरेक्टर ने तुम्हे गलती से साइन कर लिया', जब रिजेक्ट हुई थीं प्रियंका चोपड़ाZoom

एक्ट्रेस का छलका दर्द

नई दिल्ली. प्रियंका चोपड़ा आज एक्टिंग करियर में जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने का सपना हर एक्ट्रेस का होता है. लेकिन सफलता के इस शिखर तक पहुंचने के लिए प्रियंका को काफी कुछ झेलना पड़ा है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि एक फिल्म से तो उन्हें साइन करने के बाद भी निकाल दिया गया था.

सेट पर एक्ट्रेस को मिली थी बुरी खबर

प्रियंका चोपड़ा ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में बातचीत करते हुए कहा कि साल 2007 में वह फिल्म सलाम-ए-इश्क फिल्म की शूटिंग कर रही थी. उस दौरान ही उस फिल्म के हीरो ने उनसे मुलाकात की लेकिन उस वक्त जो उनके साथ हुआ वह यकीन ही नहीं कर पाईं. ये सुनकर वह टूट गई थीं उन्होंने कहा कि फिल्म के मेल को-स्टार ने आकर प्रियंका से ये बात कही था कि डायरेक्टर ने गलती से उन्हें इस फिल्म का ऑफर दे दिया है.

सुनते ही टूट गई थीं प्रियंका चोपड़ा

अपनी बात आगे रखते हुए प्रियंका ने कहा कि उस शख्स ने मुझसे कहा कि फिल्म वो रोल तो हमेशा से ही किसी दूसरी लड़की के लिए लिखा गया था.आपके लिए नहीं. लेकिन आप परेशान नहीं होना, हम दोबारा साथ में काम करेंगे. मैं उस वक्त 22 साल की थीं. वो फिल्म मेरे और मेरे करियर के लिए उस वक्त बहुत जरूरी थी, लेकिन मेरी आंखों के सामने मेरा सपना टूट रहा था और मैं कुछ नहीं कर पाई. बस सवाल ये था कि कॉन्ट्रैक्ट साइन करके भी ऐसा क्यों हुआ.’

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उस वह नेपोटिज्म के बारे में नहीं जानती थीं. लेकिन कई बार वह लीड रोल में होते हुए भी सेकेंड लीड बना दी जाती थीं. ये सब जान पहचान वालों के लिए होता था. एक वक्त में तो उन्हें लगा था कि वह एक्टिंग छोड़ दोबारा अपनी पढ़ाई के बारे में सोचे लेकिन किस्मत उनका इंतजार कर रही थी, उन्होंने हार नहीं मानी और आज बॉलीवुड और हॉलीवुड में उनका सिक्का चलता है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी