Last Updated:
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इजराइल पर नरसंहार और फिलिस्तीनी नागरिकों की हत्या का आरोप लगाया था. इसके जवाब में भारत में इजराइली राजदूत रूवेन अजार ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए हमास को असली जिम्मेद…और पढ़ें
भारत में इज़राइल के राजदूत रूवेन अजार ने प्रियंका गांधी को तीखा जवाब देते हुए कहा, “आपकी चालबाजी शर्मनाक है”इजराइली राजदूत ने प्रियंका गांधी की चालबाजी को कहा शर्मनाक
इस बयान पर मंगलवार को भारत में इज़राइल के राजदूत रूवेन अजार ने तीखा जवाब देते हुए कहा, “आपकी चालबाजी शर्मनाक है”. अजार ने कहा कि इज़राइल ने 25,000 हमास आतंकवादियों को मार गिराया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारी मानव हानि की असली वजह हमास की “घृणित रणनीतियां” हैं, जिनमें आम नागरिकों को ढाल बनाना, सुरक्षित स्थानों पर भागने की कोशिश कर रहे लोगों पर गोली चलाना और रॉकेट दागना शामिल है.
रूवेन अजार ने आगे कहा कि इज़राइल ने गाज़ा में 20 लाख टन से अधिक भोजन भेजा है, लेकिन हमास इसे ज़ब्त करने की कोशिश करता है और इससे भूख की समस्या पैदा होती है. उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि पिछले 50 वर्षों में गाज़ा की आबादी 450% बढ़ी है, इसलिए वहां नरसंहार की बात पूरी तरह झूठ है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे “हमास के दिए हुए आंकड़ों पर भरोसा न करें”.
इजरायल पर लगाया पत्रकारों की ‘निर्मम हत्या’ का आरोप
प्रियंका गांधी ने इससे पहले भी इज़राइल की गाज़ा में सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा की थी. हाल ही में उन्होंने अल-जजीरा के पांच पत्रकारों की हत्या को “निर्मम हत्या” बताया. ये पत्रकार गाज़ा सिटी के अल-शिफा अस्पताल के पास इजराइली हमले में मारे गए थे. प्रियंका ने कहा कि “सच के लिए खड़े होने का असीम साहस, इज़राइली राज्य की हिंसा और नफरत से कभी टूट नहीं सकता”.
इससे पहले भी, इस साल की शुरुआत में प्रियंका गांधी ने इजराइल की कार्रवाइयों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आलोचना में शामिल होकर गाज़ा में 400 निर्दोष लोगों (जिनमें 130 बच्चे शामिल थे) की हत्या की निंदा की थी.
August 12, 2025, 14:18 IST





