खेल » प्रभास ने जिस हसीना के सहे नखरे, उसने नहीं की कद्र, 350 करोड़ी फिल्म को 1 झटके में कर दिया था रिजेक्ट

प्रभास ने जिस हसीना के सहे नखरे, उसने नहीं की कद्र, 350 करोड़ी फिल्म को 1 झटके में कर दिया था रिजेक्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. ‘बाहुबली 2’ की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद साउथ सुपरस्टार प्रभास ने बॉलीवुड में अपनी धमक दिखाई. प्रभास के साथ काम करना हर एक्टर का सपना होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की एक हसीना का उन्होंने एक-दो नहीं पूरे 6 महीने तक नखरे झेले. साथ में जैसे ही काम करने की बारी आई, तो उन्होंने सिरे से ऑफर को रिजेक्ट कर दिया. हालांकि, उस हसीना ने फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट किया तो दूसरा मौका बॉलीवुड की ही नई नवेली एक्ट्रेस को मिला था.

सुपरस्टार प्रभास के साथ काम करने से बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने साफ इनकार कर दिया था. 2019 में रिलीज हुई 350 करोड़ के मेगा बजट में तैयार हुई एक्शन थ्रिलर के लिए वह मेकर्स की पहली पसंद थीं, लेकिन उन्होंने ऑफर को एक झटके में रिजेक्ट कर दिया और कटरीना की एक न से श्रद्धा कपूर की लॉटरी लग गई.

श्रद्धा कपूर की खुली किस्मत

दरअसल, 2019 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर ‘साहो’ में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थीं, इस फिल्म में चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, और मंदिरा बेदी जैसे कई सितारे शामिल थे. फिल्म ने दुनियाभर से करीब 451 करोड़ का कारोबार किया. खबरों की मानें तो ‘साहो’ के लिए निर्माताओं की पहली पसंद कटरीना कैफ थीं.

6 महीने तक चली कटरीना से बातचीत

डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, ‘कटरीना को ‘साहो’ में लेने की कोशिश की गई थी. इसके लिए छह महीने तक उनसे बातचीत भी की गई. यह उस समय की बात है जब ‘बाहुबली 2′ रिलीज नहीं हुई थी. तब कटरीना को लगा कि प्रभास के साथ काम करना उनके लिए फायदेमंद नहीं होगा.’

Prabhas, Prabhas news, when Prabhas keen on working with Katrina Kaif, Katrina Kaif, Prabhas Chased Katrina Kaif For 6 Months, Saaho, Saaho Budget, Saaho collection, प्रभास , कटरीना कैफ, साहो, साहो बजट
साल 2019 में ये फिल्म रिलीज हुई थी.

कटरीना ने साधी सिर्फ चुप्पी

सूत्र ने यह भी दावा किया कि ‘बाहुबली 2’ की अपार सफलता के बाद कटरीना की टीम ने ऐसी अफवाहें फैलाईं कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थीं. हालांकि, कटरीना ने कभी इन खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं की.

सलमान खान की वजह से रिजेक्ट की फिल्म

वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कटरीना ‘साहो’ का हिस्सा बनना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ को प्राथमिकता दी. उस समय प्रियंका चोपड़ा जोनस के अचानक ‘भारत’ छोड़ दी थी, जिसके बाद कटरीना ने सलमान को सपोर्ट करने का फैसला किया. हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं साहो

आखिरकार, फिल्म साहो में श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया. फिल्म को भले ही मिक्स्ड रिव्यू मिले. हालांकि, ‘बाहुबली 2’ के बाद प्रभास की कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं, लेकिन प्रभास ने ‘कल्कि 2898 AD’ के साथ शानदार वापसी की. अब उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें ‘कल्कि 2898 AD’ का सीक्वल, ‘स्पिरिट’, और ‘द राजा साहब’ शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी