Last Updated:
सनी देओल, बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ से एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने एक्टिंग में कदम रखा था. इस फिल्म में उनके काम को नोटिस किया गया लेकिन फिल्म फ्लॉप रही. इससे एक्टर श्रेयस तलपड़े ने डायरेक्टोरियल डेब्यू…और पढ़ें
फिल्म को 8 साल हो गए हैं. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा – “पोस्टर बॉयज (हिंदी) के 8 साल पूरे हो गए. सच मानिए, वक्त कितनी जल्दी बीत जाता है. सनी पाजी, आपने मुझे डायरेक्टर बनने का मौका दिया और हर वक्त साथ खड़े रहे, इसके लिए दिल से धन्यवाद. बॉबी पाजी, आप जैसे अच्छे दोस्त और बेहतरीन सह-कलाकार के लिए भी शुक्रिया. तृप्ति डिमरी, सोनाली कुलकर्णी और समीक्षा भटनागर को भी उनके शानदार अभिनय और मेहनत के लिए धन्यवाद. मेरी प्रोड्यूसर और पार्टनर दिप्ती तलपड़े और पूरी टीम के बिना यह फिल्म कभी संभव नहीं होती. और सबसे बड़ा धन्यवाद दर्शकों को, जिन्होंने इस फिल्म को इतना प्यार दिया कि आज भी ये मेरे दिल के बेहद करीब है.”
फिल्म की कहानी
कहानी तीन आम आदमियों की है – जगावर चौधरी (सनी देओल), विनायक शर्मा (बॉबी देओल) और अर्जुन सिंह (श्रेयस तलपड़े). उनकी जिंदगी अचानक तब बदल जाती है जब उनकी तस्वीरें गलती से एक नसबंदी विज्ञापन में छप जाती हैं. इसके बाद उनके पड़ोसी, रिश्तेदार और समाज उनका मजाक उड़ाने लगते हैं. अपमान और गलतफहमी से परेशान होकर ये तीनों सिस्टम से लड़ने का फैसला करते हैं.
फिल्म की खासियत
8 साल बाद भी ‘पोस्टर बॉयज’ दर्शकों के लिए एक मनोरंजक फिल्म बनी हुई है, और श्रेयस के करियर में एक अहम माइलस्टोन मानी जाती है.
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 08, 2025, 16:37 IST





