मनोरंजन » ‘पूरे स्टाफ को खत्म कर देंगे’, रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को दोबारा मिली धमकी, आया हैरी बॉक्सर का नया ऑडियो मैसेज

‘पूरे स्टाफ को खत्म कर देंगे’, रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को दोबारा मिली धमकी, आया हैरी बॉक्सर का नया ऑडियो मैसेज

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर ने रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को ऑडियो में धमकी दी. एक नया ऑडियो सामने आया है, जिसमें हैरी न सिर्फ रणवीर और रोहित को बल्कि उनके पूरे स्टाफ को खत्म करने की बात कर रहा है. इसके अलावा पूरे बॉलीवुड को भी धमकी दी है मुंबई क्राइम ब्रांच जांच में जुटी, इंटरपोल से लोकेशन पता करने की कोशिश जारी है.

ख़बरें फटाफट

'पूरे स्टाफ को खत्म कर देंगे', आया हैरी बॉक्सर का नया ऑडियो मैसेजZoom

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को दोबारा मिली धमकी.

मुंबई. लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर का नया ऑडियो आया है. इस ऑडियो के जरिए हैरी ने दोबारा रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को धमकी दी है. हैरी ने ऑडियो मैसेज में कहा,”तुम्हारे पूरे स्टाफ को खत्म कर देंगे.” हैरी ने मैसेज में इनके साथ-साथ पूरे बॉलीवुड को भी धमकी दी. फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में एक के बाद एक बड़े खुलासे करने के बाद अब मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में बड़ी जानकारी हासिल की है.

मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट के जरिए रणवीर सिंह को धमकी भेजकर एक करोड़ रुपए की वसूली मांगी थी. क्राइम ब्रांच घटना की मजबूती से जांच करने के लिए और सबूत भी जुटा रही है. रणवीर सिंह के केस में मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि प्राथमिक जांच में व्हाट्सएप वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि हुई है, हालांकि इससे जुड़े अन्य प्रूफ्स को क्राइम ब्रांच इकट्ठा करने में जुटी है.

पुष्टि के लिए क्राइम ब्रांच ने व्हाट्सएप वॉयस नोट को फॉरेंसिक में भेजा है और इसका रिपोर्ट आना बाकी है. पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया और फिर डराने और पैसे ऐंठने के लिए अभिनेता को निशाना बनाया गया. रणवीर सिंह को सीधे तौर पर धमकी नहीं दी गई, बल्कि उनके मैनेजर के फोन पर वाइस नोट के जरिए पैसों की डिमांड की गई, जिसके बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई है.

रणवीर सिंह के मैनेजर ने दर्ज करवाया बयान

मामले में पूरी जांच और अहम सुराग जुटाने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने रणवीर सिंह के मैनेजर ने तीन दिन पहले बयान दर्ज किया और धमकी भेजने में इस्तेमाल हुए वीपीएन नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की गई, जिसकी लोकेशन देश के बाहर की है. लोकेशन का सटीक जानकारी के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है. इंटरपोल की मदद से ये जानने में आसानी होगी कि मैसेज भेजने वाले की असल लोकेशन क्या है.

आयुष शर्मा को भी मिली थी धमकी

बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के मैनेजर का भी बयान दर्ज किया है. मुंबई क्राइम ब्रांच का मानना है कि पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग और बाद में रणवीर सिंह को धमकी मिलना, दोनों की एक- दूसरे से जुड़े हुए हैं. रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह दोनों ही इंडस्ट्री के करीबी माने जाते हैं और दोनों ने साथ में की फिल्मों में काम भी किया है.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी