Last Updated:
ट्रंप-पुतिन की मुलाकात भारत के लिए अहम हो सकती है. अगर दोनों में सीजफायर पर बात बनती है, तो भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ से राहत मिल सकती है. एक्सपर्ट माइकल कुगेलमैन ने बताया.
पुतिन और ट्रंप के बीच मुलाकात भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.टैरिफ: हॉट टॉपिक
ट्रंप ने हाल ही ताबड़तोड़ टैरिफ वार खेला है. दुनिया के तमाम देशों के वस्तुओं पर टैरिफ ठोक दिए हैं. अभी हाल में ही भारत को धमकाते हुए रूस से व्यापार खत्म करने या फिर टैरिफ के लिए तैयार रहने के लिए कहा था. अमेरका ने भारत पर अबतक 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए हैं. इससे भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों में तनाव पैदा हो गया है. अमेरिका ने रूस से भारत के तेल आयात का हवाला देते हुए भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. ट्रंप ने कहा कि वह यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से बात करने से पहले पुतिन से मिलकर शांति समझौते के मापदंडों पर विचार कर रहे हैं.
भारत की भूमिका
छोटी सी भू-भाग पर क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने आगामी मुलाकात से पहले कहा, ‘मैं राष्ट्रपति पुतिन से मिलने जा रहा हूं और हम देखेंगे कि उनके मन में क्या है. और अगर हमारे बीच समझौता हुआ तो मैं इसे यूरोपीय संघ के नेताओं, नाटो नेताओं और राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को भी बताऊंगा.‘ उन्होंने यह भी कहा कि वह सम्मान के लिए पहले ज़ेलेंस्की को फ़ोन करेंगे. इससे पहले, ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सामान्य व्यापार की संभावना को लेकर आशा व्यक्त की थी. उन्होंने कहा कि एक छोटे से भू-भाग के लिए इतने लंबे समय तक जंग जारी नहीं रखा जा सकता है.
संबोधन में क्या कहा?

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
August 12, 2025, 07:12 IST





