बिंदु दारा सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के साथ अपनी मुलाकात का भी जिक्र किया.
उन्होंने भारत-रूस संबंधों की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने वैश्विक मंच पर भारत की ताकत को स्थापित किया है. भारत और रूस के बीच गहरी दोस्ती है और यह दुनिया को दिखाई दे रहा है. बिंदु दारा सिंह ने कहा कि अगर भारत, रूस और चीन जैसे देश एक साथ मिलकर एक मजबूत गठजोड़ बनाएं, तो हमें किसी की जरूरत नहीं पड़ेगी. ब्रिक्स में जितनी सारी कंट्रीज पीसफुल हैं, जो प्यार से और अमन शांति से रहती हैं, वे सब ब्रिक्स को जॉइन कर लें और ब्रिक्स पीसफुल हो जाए, क्योंकि अभी ये वॉर-वॉर बहुत गलत है.’
बिंदु दारा सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि दोनों नेता देश और समाज के लिए समर्पित हैं. दोनों पर आरोप लगाना गलत है. ये दोनों भगवान के बंदे हैं, जो देश के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं. इनका इरादा कभी गलत नहीं हो सकता.’
उन्होंने कहा, ‘जीएसटी एक जटिल विषय है. 28% टैक्स दर बहुत ज्यादा थी, जिससे कारोबारियों को परेशानी हुई. मैं चाहता हूं कि जीएसटी को सरल बनाया जाए और एक फ्लैट रेट, जैसे 5% या 10%, लागू हो. इससे कारोबारियों को राहत मिलेगी और कन्फ्यूजन खत्म होगा.’
उन्होंने वित्त मंत्री की तारीफ करते हुए कहा, ‘निर्मला सीतारमण ने शानदार काम किया है. पहले हमें लगता था कि क्या फाइनेंस मिनिस्टर है, लेकिन अब लगता है कि वाह, क्या काम कर रही हैं. सरकारी खजाना भरा हुआ है और यह देश की प्रगति का सबूत है.ट
बिंदु दारा सिंह ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के साथ अपनी हालिया मुलाकात का जिक्र भी किया. उन्होंने बताया कि वे बृजेश पाठक को अयोध्या में होने वाली रामलीला में आमंत्रित करने गए थे’. उन्होंने कहा, ‘बृजेश पाठक हमारे लिए परिवार की तरह हैं. वे सुबह 5 बजे से रात 1 बजे तक काम करते हैं.उनकी मेहनत और समर्पण गजब का है.’उन्होंने बताया कि इस बार अयोध्या की रामलीला में रावण दहन का कार्यक्रम बृजेश पाठक करेंगे. हमने उन्हें न्योता दिया है और वे इस बार रामलीला में शामिल होंगे. यह हमारे लिए गर्व की बात है.





