खेल » ‘पागल हो जाती हूं जब…’ तलाक की अफवाहों के बीच गोविंदा पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी

‘पागल हो जाती हूं जब…’ तलाक की अफवाहों के बीच गोविंदा पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Govinda Sunita Ahuja Divorce: गोविंदा की तलाक की अफवाहें छाई हुई हैं, तो दूसरी ओर सुनीता आहूजा उनके साथ अपनी जिंदगी के दिलचस्प किस्से सुना रही हैं. उन्होंने बताया कि गोविंदा उन्हें एक क्यूट नाम से बुलाते हैं, ज…और पढ़ें

'पागल हो जाती हूं...' तलाक की अफवाहों के बीच गोविंदा पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पीगोविंदा-सुनीता की शादी को 38 साल से ज्यादा हो गए हैं.
नई दिल्ली: सुनीता आहूजा और गोविंदा की तलाक की अफवाहें बीते कुछ महीनों से लोगों का ध्यान खींच रही हैं. अब उनकी बेटी टीना आहूजा ने इन खबरों को खारिज कर दिया है. अब सुनीता आहूजा ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में बताया कि गोविंदा उनके लिए प्यार जताने के लिए क्या करते हैं और वे उनमें क्या पसंद करते हैं.

जब सुनीता से पूछा गया कि गोविंदा उन्हें खास महसूस कराने के लिए क्या करते हैं, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया, ‘अभी तक तो ऐसा कुछ नहीं किया, बस प्यार से मुझे ‘सोना’ बोल देते हैं तो मैं पागल हो जाती हूं.’ सुनीता के इन प्यारे जवाबों ने नेटिजेंस को मंत्रमुग्ध कर दिया. जब पूछा गया कि हीरो नंबर 1 को सुनीता में क्या पसंद है, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘वो अभी बोलते हैं कि मैं बच्ची हूं. अभी मैं 55 की हूं, किस एंगल से बच्ची लगती हूं? मैं बोलती हूं कि बच्चा हूं तो गोद में लेकर घूमो ना मुझे.’

तलाक की अफवाहों को बताया गलत
टीना आहूजा ने गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाहों पर रिएक्शन दिया. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में टीना आहूजा ने अपने माता-पिता, गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहों को गलत बताया. उन्होंने कहा, ‘यह सब अफवाहें हैं.’ जब उनसे पूछा गया कि वह इन खबरों पर कैसे रिएक्शन देती हैं, तो टीना ने कहा, ‘मैं इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देती.’

बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन
जब टीना से पूछा गया कि उनके माता-पिता इस चर्चा को कैसे संभालते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘क्या बोलूं मैं? वह तो देश में भी नहीं हैं.’ सुनीता आहूजा ने अपने यूट्यूब व्लॉग में तलाक की अफवाहों पर रिएक्शन दिया. सुनीता आहूजा को अपने ताजा व्लॉग में गोविंदा के साथ तलाक की अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए देखा गया. वह एक मंदिर गईं और पुजारी से बात करते हुए कहा कि वह बचपन से महालक्ष्मी मंदिर जा रही हैं.

जब गोविंदा के लिए रोईं सुनीता आहूजा
सुनीता को आंसू बहाते हुए देखा गया. उन्होंने कहा, ‘जब मैं गोविंदा से मिली, तो मैंने देवी से प्रार्थना की कि मुझे उनसे शादी करनी चाहिए और एक अच्छा जीवन जीना चाहिए. देवी ने मेरी सभी इच्छाओं को पूरा किया. उन्होंने मुझे दो बच्चों का आशीर्वाद भी दिया. लेकिन जीवन में हर सच्चाई आसान नहीं होती. हमेशा उतार-चढ़ाव होते हैं. फिर भी, मुझे देवी पर इतना विश्वास है कि जो कुछ भी मैं आज देख रही हूं, मुझे पता है कि जो भी मेरे घर को तोड़ने की कोशिश करेगा, मां काली वहां हैं.’

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘पागल हो जाती हूं…’ तलाक की अफवाहों के बीच गोविंदा पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी