Last Updated:
पाकिस्तान में साबुन और शैंपू की कमी हो गई है, लोग अपने पसंदीदा साबुन, शैंपू और रेजर के लिए परेशान हो रहे हैं, लेकिन अब उनकी ये मांग पूरी नहीं हो सकती. जानिए क्यों?
पाकिस्तान में साबुन और शैंपू की किल्लत हो गई है. पाकिस्तान एक बार फिर बड़े अजीब संकट से गुजर रहा है, वहां पसंदीदा शैंपू-साबुन और रेजर की कमी हो गई है. ऐसा एक दो दिन से नहीं बल्कि कई महीनों से चल रहा है, मगर अब झटका इसलिए लगा है, क्योंकि शैंपू और साबुन बाजार की सबसे बड़ी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैबल ने पाकिस्तान से अपना काम समेटने का फैसला लिया है. एक दिन पहले ही P&G ने इस बात का ऐलान किया है कि वो पाकिस्तान में अपना कारोबार बंद कर रही है.

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. फिलहाल मैं डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में …और पढ़ें
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. फिलहाल मैं डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में … और पढ़ें
October 05, 2025, 10:46 IST
पीएंडजी के इस ऐलान के बाद पाकिस्तान में हंगामा मचा हुआ है. सोशल मीडिया पर इसके लिए ट्रेंड चल रहा है, यूजर कह रहे हैं कि 24 करोड़ पाकिस्तानियों को साबुन, डिटर्जेंट और शेविंग क्रीम की जरूरत है. इस्लामाबाद के जावेद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि जिलेट का रेजर पिछले तीन माह से पाक के बाजार में नहीं है. मीम्स बनाए जा रहे हैं कि कोई कह रहा है कि अब नहाना बंद करो तो कोई कह रहा है कि आज से कपड़े धोना बंद.
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पिछले कुछ सालों से लगातार गिर रही है, धीरे धीरे बाजार सिमटता जा रहा है, ऐसे में बड़ी कंपनियां वहां से खुद को समेट रही हैं. पीएंडजी के हालिया फैसले के पीछे भी यही कारण है. इसके अलावा कंपनी के प्रोडक्ट का आयात भी लगातार गिर रहा था, 2023 में पाकिस्तान में शैंपू का आयात 1 हजार टन था जबकि इससे पहले 2021 में यह 4.9 हजार टन था. यही हाल शेविंग रेजर व अन्य को लेकर था. पाकिस्तान में जिलेट के पूर्व सीईओ अमानुल्लाह खान ने ब्लूमबर्ग के साथ बातचीत में कहा था कि , उच्च बिजली लागत, कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर भी इसका कारण है.
पीएंडजी का पाक से जाना सबसे ज्यादा आम आदमी के लिए बुरी खबर है, माना जा रहा है कि पीएंड जी के जाने से कई लोगों की नौकरियां जाने का संकट मंडरा रहा है, इसके अलावा जो पाकिस्तानी इसके प्रोडक्ट लंबे समय से यूज कर रहे थे, उन्हें इनके लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है. कुछ लोगों ने ब्लैक में इन प्रोडक्ट का स्टॉक कर रखा है जो इन्हें महंगे दामों पर बेच रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा कि हमारे नेता जो खुद को देशभक्त बताने का दावा तो करते हैं, मगर खून बिजनेस का ही चूसते हैं.
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐपया वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें





