व्यापार » पहले ही दिन भरा ये IPO, ग्रे मार्केट में जलवा, आपको लगाने चाहिए पैसे या नहीं, एक्‍सपर्ट से जानिए

पहले ही दिन भरा ये IPO, ग्रे मार्केट में जलवा, आपको लगाने चाहिए पैसे या नहीं, एक्‍सपर्ट से जानिए

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Atlanta Electricals IPO : अटलांटा इलेक्ट्रिकल्‍स आईपीओ का प्राइस बैंड 718 से 754 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी इस इश्यू के जरिये 687.34 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. कंपनी के शेयर 29 सितंबर, सोमवार को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं.

पहले ही दिन भरा ये IPO, ग्रे मार्केट में जलवा, आपको लगाने चाहिए पैसे या नहीं?अटलांटा इलेक्ट्रिकल्‍स आईपीओ का प्राइस बैंड 718 से 754 रुपये प्रति शेयर है.
नई दिल्‍ली. पावर ट्रांसफॉर्मर, इन्वर्टर ड्यूटी ट्रांसफॉर्मर, फर्नेस और जनरेटर ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी, अटलांटा इलेक्ट्रिकल्‍स का आईपीओ आज खुला. पहले ही दिन यह आईपीओ पूरी तरह से भर गया. आईपीओ का रिटेल इन्‍वेस्‍टर्स के लिए आरक्षित हिस्‍सा 0.99 गुना, क्यूआईबी का हिस्‍सा 1.00 गुना और एनआईआई के लिए रिजर्व भाग 1.03 गुना सब्सक्राइब हुआ. अटलांटा इलेक्ट्रिकल्‍स आईपीओ में निवेशक 24 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं. आईपीओ के अनलिस्‍टेड शेयर ग्रे मार्केट में 19 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं.

अटलांटा इलेक्ट्रिकल्‍स आईपीओ का प्राइस बैंड 718 से 754 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी इस इश्यू के जरिये 687.34 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. कंपनी के शेयर 29 सितंबर, सोमवार को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं. कंपनी ने आईपीओ खुलने से पहले शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 205 करोड़ रुपये जुटाए.

कम से कम लगाने होंगे 14,326 रुपये

अटलांटा इलेक्ट्रिकल्‍स आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा क्यूआईबी (QIBs) के लिए रिजर्व है. रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत और नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए कम से कम 15 फीसदी रिजर्व रखा गया है. इश्‍यू के एक लाट में 98 शेयर हैं. रिटेल निवेशक को कम से कम 1 लॉट के लिए बोली लगानी होगी. अपर प्राइस बैंड पर इसके लिए 14,326 रुपये का निवेश जरूरी होगा. अधिकतम 13 लॉट तक आवेदन किया जा सकता है.

अटलांटा इलेक्ट्रिकल्‍स IPO जीएमपी

ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाली वेबसाइट आईपीओवॉचडॉट इन के अनुसार, अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ (Atlanta Electricals IPO) के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में सोमवार को 896 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे. यह इश्यू प्राइस के अपर एंड 754 रुपये से 142 रुपये या लगभग 19 फीसदी प्रीमियम दर्शाता है.

पैसा लगाना चाहिए या नहीं

आनंद राठी रिसर्च टीम ने अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ में लॉन्ग टर्म के लिहाज से ‘सब्सक्राइब‘ की सलाह दी है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के कस्‍टमर बेस में विविधता है और विनिमार्ण तकनीक भी एंडवांस हे. इसके अलावा कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक भविष्य में ग्रोथ और स्थिरता की ओर इशारा करती है.

(Disclaimer: IPO में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. यदि आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

पहले ही दिन भरा ये IPO, ग्रे मार्केट में जलवा, आपको लगाने चाहिए पैसे या नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी