खेल » परिवार वालों ने ‘आशिकी 3’ से किया बाहर, मोहित सूरी ने रिप्लेस होने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘उन्हें जल्दबाजी थी’

परिवार वालों ने ‘आशिकी 3’ से किया बाहर, मोहित सूरी ने रिप्लेस होने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘उन्हें जल्दबाजी थी’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

मोहित सूरी इन दिनों ‘सैयारा’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि पिछली फ्लॉप फिल्मों के कारण उन्हें ‘आशिकी 3’ से बाहर कर दिया गया. इस फैसले में उनके परिवार के लोग भी शामिल थे.

परिवार ने 'आशिकी 3' से किया बाहर, मोहित सूरी ने रिप्लेस होने पर तोड़ी चुप्पीमोहित सूरी ने साल 2025 में सैयारा से की दमदार वापसी.
नई दिल्ली. फिल्ममेकर मोहित सूरी ने साल 2025 में ‘सैयारा’ से जबरदस्त वापसी की. यह उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसने दुनियाभर में 550 करोड़ से ज्यादा कमाई की. इससे पहले मोहित सूरी ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. ‘मलंग’ और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटीं. हाल ही में मोहित सूरी ने खुलासा किया कि उन्हें ‘आशिकी 3’ से उनकी फैमिली के लोगों ने ही बाहर किया है.

शुभंकर मिश्रा से बातचीत में मोहित सूरी ने खुलासा किया कि वह ‘आशिकी 3’ पर काम कर रहे थे और इसे खुद डायरेक्ट करना चाहते थे, लेकिन स्टूडियो ने उन्हें दरकिनार कर प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया. उन्होंने कहा, ‘वे मेरे स्क्रिप्ट को फाइन-ट्यून करने का इंतजार नहीं करना चाहते थे. यह सच है कि उन्होंने मुझे मेरी हालिया फ्लॉप फिल्मों के आधार पर जज किया. यहां तक कि मेरे अपने परिवार के लोग भी इस फैसले शामिल थे. वे भी इंतजार करने को तैयार नहीं थे. मैं उन्हें दोष नहीं देता, आखिरकार यह एक बिजनेस है. लेकिन मेरा मकसद उन्हें गलत साबित करना नहीं था, मैं खुद को गलत साबित करना चाहता था.’

फेलियर पर क्या कहने लगे थे लोग?

मोहित सूरी ने अपने मानसिक दबाव के बारे में खुलकर बात करते हुए याद किया कि एक विलेन रिटर्न्स के बाद वह बाहरी लोगों की सलाहों से घिर गए थे. उन्होंने कहा, ‘जब आप अपने जीवन में नीचे चल रहे हो, तो किसी की भी बात मत सुनो, क्योंकि वे आपको और नीचे धकेल देंगे. जब आप 20 साल से काम कर रहे हो और आपकी फिल्म फ्लॉप हो जाए, तो एक डर यह होता है कि शायद आपका सबसे अच्छा समय पीछे छूट चुका है और लोग ये कहना भी शुरू कर चुके थे.’

सक्सेस को लेकर भटक गए थे मोहित सूरी

डायरेक्टर ने माना कि बॉक्स ऑफिस सक्सेस के पीछे भागते हुए वह अपनी असली पहचान और सच्चाई से भटक गए थे. मोहित सूरी ने कहा, ‘एक विलेन 2 के साथ मैं सिर्फ बॉक्स टिक कर रहा था, सीक्वल बना रहा था, गानों के रीमिक्स कर रहा था, कई लीड कास्ट कर रहा था. मैं एक विलेन की 16 करोड़ की ओपनिंग को दोहराना चाहता था, लेकिन मैं ये फिल्म गलत वजहों से बना रहा था और इसका नतीजा मेरे सामने आया.’

सैयारा की सफलता के बाद पछतावा नहीं

आशिकी 3 और आवारापन 2 जैसे प्रोजेक्ट हाथ से निकल जाने के बावजूद मोहित कहते हैं कि ‘सैयारा’ की सफलता के बाद उन्हें कोई पछतावा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘मैं आदित्य और श्रद्धा के बिना आशिकी कैसे बना सकता हूं? पहली फिल्म ने 3 करोड़ की ओपनिंग की थी, कोई बहुत बड़ा नंबर नहीं था. लेकिन वक्त के साथ वह एक कल्ट क्लासिक बन गई. आज लोग उस ब्रांड नेम का इस्तेमाल करके प्रोजेक्ट बनाना चाहते हैं. मुझे नहीं पता कि मैं अब उस जगह फिट बैठता भी हूं या नहीं.’

‘आशिकी 3’ फिल्म से कर दिया गया बाहर

मोहित सूरी ने कन्फर्म किया कि वह ‘आशिकी 3’ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता था कि पहले स्क्रिप्ट कम्प्लीट हो और फिर फिल्म का ऐलान किया जाए. लेकिन उन्हें जल्दबाजी थी. इसके बाद फिल्म के डायरेक्शन का जिम्मा अनुराग बसु को सौंप दिया गया.’ इस मूवी में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला नजर आएंगे. दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म को अभी तक आधिकारिक रूप से ‘आशिकी 3’ का नाम नहीं दिया गया है.

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

परिवार ने ‘आशिकी 3’ से किया बाहर, मोहित सूरी ने रिप्लेस होने पर तोड़ी चुप्पी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी