विदेश » पति-पत्नी की एक रात वाली गलती, पुलिस को लग गई भनक, सरेआम मिली ऐसी सजा, बार-बार होती थी बेहोश

पति-पत्नी की एक रात वाली गलती, पुलिस को लग गई भनक, सरेआम मिली ऐसी सजा, बार-बार होती थी बेहोश

Facebook
Twitter
WhatsApp

हालांकि, मुस्लिम देशों से धीरे-धीरे शरिया कानून हटाया जा रहा है. फिर भी, कई मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में आज भी शरिया लॉ पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया में शरिया लॉ की डराने वाली तस्वीर सामने आई है. दरअसल, इंडोनेशिया के आचे (Aceh) प्रांत से एक कपल को शरिया लॉ के तहत रूह कंपा देने सजा दी गई है.

‘इस्लामिक शरिया कानून’ का उल्लंघन करने पर एक प्रेमी जोड़े को ऐसी तालिबानी सजा दी गई. सजा इतनी हैवानियत भरी कि देखने वालों की भी चीखें निकल आईं. दरअसल, बिना शादी के संबंध बनाने और शराब पीने के जुर्म में एक महिला और पुरुष को सार्वजनिक रूप से 140-140 कोड़े (Lashes) मारे गए. सजा इतनी बर्बर थी कि 140 कोड़े खाते-खाते महिला दर्द से तड़प उठी और मौके पर ही बेहोश हो गई.

बीच पार्क में बरसे कोड़े

न्यूज एजेंसी एएफपी (AFP) के मुताबिक, यह खौफनाक मंजर आचे प्रांत के एक पब्लिक पार्क में देखा गया. सजा देने के लिए बाकायदा एक मंच बनाया गया था. इसे देखने के लिए दर्जनों लोग जुटे थे. शरिया पुलिस ने बेंत (Rattan Stick) से बारी-बारी दोनों की पीठ पर वार करना शुरू किया. कपल को 100 कोड़े शादी से बाहर शारीरिक संबंध बनाने के लिए और 40 शराब पीने की लिए मारे गए. जैसे ही महिला को आखिरी कोड़े मारे गए, वह दर्द बर्दाश्त नहीं कर सकी और जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई. उसे तुरंत स्ट्रेचर पर डालकर एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया.

अब तक की सबसे कठोर सजा!

आचे प्रांत के शरिया पुलिस प्रमुख मुहम्मद रिजाल ने बताया कि साल 2001 में इस क्षेत्र में शरिया कानून लागू हुआ था. उसके बाद से यह अब तक की सबसे कठोर और अधिकतम सजाओं में से एक है. आमतौर पर कोड़ों की संख्या कम होती है, लेकिन यहां दो अपराधों (शराब और सेक्स) को मिलाकर सजा को 140 तक बढ़ा दिया गया.

अपनी ही पुलिस को भी नहीं बख्शा

हैरानी की बात यह है कि इस पब्लिक सजा में केवल यह जोड़ा ही शामिल नहीं था. कुल 6 लोगों को कोड़े मारे गए, जिनमें शरिया पुलिस का ही एक अधिकारी और उसकी महिला मित्र भी शामिल थे. इन दोनों को एक निजी स्थान पर एक-दूसरे के बहुत करीब (Close Proximity) पकड़ा गया था. शरिया पुलिस प्रमुख ने सख्त लहजे में कहा, ‘हमने वादा किया था कि कानून सबके लिए बराबर है. हमारे अपने सदस्य ने विभाग का नाम खराब किया है, इसलिए उन्हें भी 23-23 कोड़े मारे गए.’

क्या है आचे का शरिया कानून?

इंडोनेशिया में ‘आचे’ इकलौता ऐसा प्रांत है जहां कट्टरपंथी शरिया कानून लागू है. इसके तहत निम्नलिखित चीजें बैन हैं-

  1. जुआ खेलना (Gambling)
  2. शराब पीना (Alcohol)
  3. समलैंगिक संबंध (Gay Sex)
  4. शादी से इतर संबंध (Premarital/Extramarital Sex)

Sharia Law punished couple For having affair outside marriage| Indonesia Sharia Law| पति-पत्नी की एक रात वाली गलती, पुलिस को लग गई भनक, सरेआम मिली ऐसी सजा, बार-बार होती थी बेहोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी