Last Updated:
TATA Sons AGM : रतन टाटा के निधन के बाद टाटा संस ने पहली सालाना महासभा का आयोजन किया. इस दौरान टाटा संस के शेयरहोल्डर्स ने निदेशक पद पर नोएल टाटा की नियुक्ति पर भी फैसला किया और लाभांश बांटने पर भी खुलासा किया…और पढ़ें
टाटा संस की सालाना महासभा में निदेशक पद पर नियुक्ति का फैसला हुआ. रतन टाटा के निधन के बाद यह टाटा संस की पहली आम महासभा है. टाटा संस के शेयरधारकों ने गुरुवार को हुई वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में सभी छह प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी. इनमें नोएल एन टाटा की कंपनी के निदेशक पद पर नियुक्ति भी शामिल है. सूत्रों ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से हुई शेयरधारकों की बैठक में साधारण और विशेष व्यवसाय मदों से जुड़े सभी प्रस्ताव सकारात्मक माहौल में पारित हुए. विशेष प्रस्तावों में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन टाटा की कंपनी के निदेशक पद पर नियुक्ति को भी स्वीकृति दी गई.
निदेशक मंडल ने नोएल टाटा को वेटरन उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद 22 अक्टूबर, 2024 से अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया हुआ था. अब सभी शेयरहोल्डर्स ने उन्हें स्थायी निदेशक के तौर पर नियुक्त करने को भी मंजूरी दे दी है. टाटा संस के प्रमुख शेयरधारक शापूरजी पालोनजी समूह ने भी सभी प्रस्तावों का समर्थन किया. इसके बाद नोएल टाटा की नियुक्ति का रास्ता पूरी तरह साफ हो चुका है.
टाटा संस में किसकी कितनी हिस्सेदारी
टाटा संस की सबसे बड़ी हिस्सेदारी टाटा ट्रस्ट के पास है, जो करीब 66 फीसदी रखता है. इसके बाद शापूरजी पैलोनजी समूह का नंबर आता है, जो 18.4 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है. टाटा की अन्य कंपनियों के पास भी टाटा संस में 12.87 फीसदी की हिस्सेदारी है. इसके अलावा टाटा संस में व्यक्तिगत रूप से भी रतन टाटा की 0.83 फीसदी हिस्सेदारी थी, जबकि उनके भाई जिमी टाटा के पास 0.81 फीसदी हिस्सेदारी रही है.
लाभांश देने पर भी लगाई मुहर
टाटा संस के एजीएम में पारित प्रस्तावों में वित्तवर्ष 2024-25 के लिए साधारण एवं तरजीही शेयरों पर लाभांश की घोषणा भी शामिल है. शेयरहोल्डर्स ने साधारण शेयरों पर 64,900 रुपये प्रति स्टॉक और तरजीही शेयर पर 13 लाख रुपये का लाभांश देने पर मुहर लगाई है. टाटा संस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सितंबर से पहले टाटा कैपिटल का आईपीओ लाने की भी बात कही है. बोर्ड ने पिछले साल साधारण स्टॉक पर 35 हजार रुपये का लाभांश देने की बात कही थी, जिस पर 2,623 करोड़ रुपये का खर्चा आया था.
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
August 15, 2025, 08:18 IST





