Last Updated:
आहान शेट्टी की हॉरर फिल्म रोमांस और थ्रिलर का अनूठा मिश्रण होगी, जो दर्शकों के लिए भी एक नया एक्सपीरियंस होगा.
अहान शेट्टी बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी के बेटे हैं. नई दिल्ली. यंग एक्टर आहान शेट्टी ने अपने करियर में एक बोल्ड कदम उठाते हुए एक हॉरर फिल्म में हाथ आजमाने का फैसला किया है. ‘बॉर्डर 2’ के बाद उनके हाथ ये फिल्म लगी है. अहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि यह प्रोजेक्ट उनकी अब तक की फिल्मों से बिल्कुल अलग है और वह एक ‘नई जर्नी’ शुरू करने जा रहे हैं.
अहान की यह फिल्म एक सच्ची राष्ट्रीय त्रासदी से प्रेरित है. ये भारत की पहली ऐसी हॉरर फिल्म होगी किसी ट्रैजेडी पर आधारित होगी. यह उनके करियर के लिए एक बड़ा और साहसिक कदम माना जा रहा है क्योंकि अब तक उन्होंने रोमांटिक-ड्रामा जॉनर में ही काम किया है.
आहान ने सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट के बारे में शेयर करते हुए कहा, ‘एक नए सफर की शुरुआत करने के लिए उत्साहित हूं, जो मैंने पहले कभी नहीं किया. भारत की पहली हॉरर फिल्म, जो एक राष्ट्रीय त्रासदी से प्रेरित है. पैट्रिक ग्राहम के विजन और हमारे निर्माता ख्याति मदान व प्रशांत गुंजलकर को धन्यवाद. आगे की राह का इंतजार है.’
View this post on Instagram





