खेल » निक जोनस ने जब बताया ‘बैडरूम सीक्रेट’, हैरान रह गए फैंस, सिंगर बोले- ‘प्रियंका जब शो देखती है तो मैं…’

निक जोनस ने जब बताया ‘बैडरूम सीक्रेट’, हैरान रह गए फैंस, सिंगर बोले- ‘प्रियंका जब शो देखती है तो मैं…’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पॉवर कपल हैं. वे अक्सर अपनी खूबसूरत केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लेते हैं. कपल अक्सर अपनी जिंदगी के बारे में कुछ-न-कुछ खुलासा करते रहते हैं. निक जोनस ने एक बार अपने बैडरूम सीक्रेट …और पढ़ें

निक जोनस ने जब बताया 'बैडरूम सीक्रेट', हैरान रह गए फैंसनिक और प्रियंका ने दिसंबर 2018 में शादी की थी.
नई दिल्ली: आमतौर पर लोग बैड पर लेटकर फिल्में और वेब सीरीज देखना या किताबें पढ़ना पसंद करते हैं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस ने बेडरूम में अपने लिए कुछ खास नियम बनाए हुए हैं. सिंगर ने बताया कि उन्हें बैड में बैठकर शो देखने या किताब पढ़ने का शौक नहीं है. टिकटॉक शो ‘आर यू ओके?’ के एक मजेदार क्लिप में निक जोनस ने अपने बेड रूम टाइम के बारे में बताया था.

निक जोनास एक ही मकसद से बैड पर जाना पसंद करते हैं, और वह है- सोना. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि बैड सिर्फ सोने के लिए होते हैं. मैं बैड पर नहीं बैठता, बैड पर नहीं खाता, बैड में किताब नहीं पढ़ता या टीवी नहीं देखता. मैं ऐसा नहीं कर सकता.’ उन्होंने वजह बताते हुए कहा, ‘मुझे बिस्तर को गर्म करना पसंद नहीं है. मैं गर्म रहता हूं.’ जब प्रियंका बैड पर लेटकर शो देखती हैं, तो वे क्या करते हैं? निक ने इसका अनोखा समाधान निकाला. उन्होंने बताया, ‘मैं एक सीट खींचकर बैड के पास बैठ जाता हूं.’ कई लोगों को निक का कुबूलनामा अजीब लगा, जबकि कुछ लोगों को यह बात समझ में आई.

निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा की लव स्टोरी
निक और प्रियंका ने दिसंबर 2018 में शादी की थी. उन्होंने हमेशा अपने फैंस को अपनी शादीशुदा जिंदगी की प्यारी झलकियां दी हैं और इस पावर कपल की लव स्टोरी किसी जादू से कम नहीं है. उनकी पहली मुलाकात 2017 में हुई थी. उन्होंने प्रियंका के 36वें जन्मदिन के जश्न के दौरान सगाई की थी. उन्होंने कुछ ही महीनों में शादी करने का फैसला किया और एक रॉयल सेरेमनी में शादी की. उन्होंने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिये अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया.

प्रियंका चोपड़ा ने जब निक जोनस से शादी करने की वजह बताई
प्रियंका ने मार्च 2025 में हार्पर बाजार यूके को दिए इंटरव्यू में निक से शादी करने के फैसले के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश करनी चाहिए जो आपका सम्मान करे. सम्मान, प्यार और स्नेह से अलग है. आपको अपने राजकुमार को खोजने से पहले कई मेंढकों को चूमना पड़ता है.’ काम की बात करें, तो निक अपने भाइयों जो और केविन के साथ जोनस ब्रदर्स के 20वीं सालगिरह के शो के लिए दौरे पर हैं. वहीं, प्रियंका एसएस राजामौली की अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं जिसमें उनके साथ महेश बाबू भी हैं.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

निक जोनस ने जब बताया ‘बैडरूम सीक्रेट’, हैरान रह गए फैंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी