Last Updated:
बॉलीवुड का वो स्टारकिड जिसने फिल्मों में किस्मत आजमाई, लेकिन वो सफलता हासिल नहीं कर पाए. स्टारकिड ने बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्में देने के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली, लेकिन आज वो करोड़ों के मालिक हैं. तो चलिए जानते …और पढ़ें
फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. ये एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर गिरीश कुमार है. गिरीश को आपने ‘रमैया वस्तावैया’ में देखा होगा. जीने लगा हूं… ये गाना सुनते ही आपको एक्टर का चेहरा अच्छे से याद आ गया होगा. इस फिल्म ने गिरीश को दर्शकों के बीच लोकप्रिय तो बनाया, लेकिन बॉकिस-ऑफिस पर सफलता नहीं दिला पाई. इसे एक्टर की किस्मत कहें या फिर कुछ और… उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया उनकी एक भी फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई.
कईयों को स्टार बनाने वाला प्रोड्यूसर अपने भतीजे को न दिला पाया स्टारडम
बैक-टू-बैक फ्लॉप के बाद गिरीश ने छोड़ दी एक्टिंग
ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म साउथ फिल्म की रीमेक थी, लेकिन हिंदी पट्टी में इसका दर्शकों पर जादू नहीं चला. फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. डेब्यू फिल्म के 3 साल बाद उनकी दूसरी फिल्म ‘लवशुदा’ आई थी, जो दोबारा असफल साबित हुई. इसके बाद गिरीश ने निराश होकर एक्टिंग को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.
एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने साल 2015 में अपने बचपन की दोस्त दोस्त कृष्णा मंगवानी से एक छोटे से फंक्शन में शादी कर ली थी. कपल की शादी में कवल करीबी दोस्त और परिवारवाले ही शरीक हुए थे.
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 07, 2025, 11:03 IST





