Last Updated:
13 दिन जेल में बिताने के बाद राजपाल यादव ने नई शुरुआत कर दी है. 9 करोड़ के कर्ज संकट से उबरते हुए एक्टर अब फिल्मों के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल ‘राजपाल नौरंग यादव’ लॉन्च किया है, जहां वे हर उम्र के दर्शकों के लिए कॉमेडी कंटेंट पेश करेंगे. फैंस से उन्होंने अपील की है कि वह उन्हें ऐसे ही प्यार और सपोर्ट करते रहें.

राजपाल यादव वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी नई पारी के बारे में बताया है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब
नई दिल्ली. 9 करोड़ के कर्ज में डूबे एक्टर राजपाल यादव 13 दिन की जेल काटने के बाद बाहर आ चुके हैं और दोबारा काम पर वापसी भी कर चुके हैं. उन्होंने हाल ही में वैनिटी वैन से काम पर वापसी की वीडियो शेयर की और सपोर्ट करने वाले सभी लोगों को दिल से धन्यवाद दिया था. अब एक्टर ने फिल्मों के साथ-साथ नए काम की शुरुआत भी कर दी है. एक्टर ने फैंस से गुजारिश की है कि उनका प्यार और सपोर्ट बहुत जरूरी है. पिछले दिनों उन्होंने इशारा भी किया था.
अभिनेता राजपाल यादव ने अपना नया यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जिस पर वे नए तरीके से मनोरंजन परोसने वाले हैं. एक्टर ने वीडियो जारी कर बताया कि उनके करियर में नई चीज जुड़ रही है और वो है यूट्यूब चैनल.
‘कई दिनों से तैयारी कर रहा था’
उन्होंने कहा, ‘एक नई पारी की शुरुआत करने के लिए कई दिनों से तैयारी कर रहा था और आज, वह दिन आ गया है. आज से हमारा यूट्यूब चैनल शुरू हो रहा है, जिसका आधिकारिक नाम राजपाल नौरंग यादव है.’ एक्टर के चैनल का मिशन बुढ़े हो या नौजवान, हमको मनोरंजन मिले एक समान है. मतलब अब सिर्फ फिल्मों के जरिए ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया के जरिए भी गुदगुदाने वाले हैं.
View this post on Instagram





