मनोरंजन » धनुष संग शादी की अफवाहों के बीच मृणाल ठाकुर का रिश्ते पर बेबाक बयान- ‘मिंगल होने के लिए तैयार’

धनुष संग शादी की अफवाहों के बीच मृणाल ठाकुर का रिश्ते पर बेबाक बयान- ‘मिंगल होने के लिए तैयार’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपनी अगली फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार के शो पर अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा किया. उन्होंने साफ किया कि वे फिलहाल सिंगल हैं और ‘मिंगल’ होने के लिए तैयार हैं. उनके इस बयान ने साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ उड़ रही उनकी शादी की अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है. मृणाल ठाकुर की फिल्म 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी. फिल्म में मृणाल के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी अहम भूमिका में हैं, जो एक मॉडर्न और असली लव स्टोरी को पर्दे पर उतारेंगे.

ख़बरें फटाफट

धनुष संग शादी की अफवाहों के बीच मृणाल ठाकुर का रिश्ते पर बेबाक बयानZoom

मृणाल ठाकुर की निजी जिंदगी सुर्खियों में है.

नई दिल्ली: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आने वाले हैं और फिलहाल पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है. इसी सिलसिले में मृणाल, सिद्धांत और डायरेक्टर रवि उदयावर अक्षय कुमार के मशहूर गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर पहुंचे. शो के दौरान अक्षय कुमार अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में दिखे और उन्होंने मृणाल की खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ा.

अक्षय ने सीधे मृणाल से उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सवाल दाग दिया, जिस पर मृणाल ने बहुत ही बेबाकी से जवाब दिया. उन्होंने साफ कर दिया कि फिलहाल उनकी जिंदगी में कोई नहीं है और वो पूरी तरह से सिंगल हैं. मृणाल ने शो पर हंसते हुए कहा कि मैं अभी सिंगल हूं और मिंगल होने के लिए तैयार हूं.’ एक्ट्रेस के इस जवाब ने सोशल मीडिया पर चल रही उन तमाम अफवाहों पर लगाम लगा दी है, जिनमें उनका नाम साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ जोड़ा जा रहा था. पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर यह चर्चा जोरों पर थी कि मृणाल और धनुष के बीच कुछ चल रहा है और वे जल्द ही शादी कर सकते हैं. अक्षय कुमार ने इस मौके पर एक मजेदार मोमेंट भी क्रिएट किया जब उन्होंने दर्शकों में से एक शख्स को खड़ा कर दिया. हालांकि, जब उस आदमी ने बताया कि वह शादीशुदा है, तो अक्षय ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह उसे मिंगल कराने के लिए नहीं बल्कि बस बात करने के लिए बुला रहे थे.

20 फरवरी को रिलीज होगी ‘दो दीवाने शहर में’
फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ की बात करें तो यह एक मॉडर्न और रियलिस्टिक लव स्टोरी है, जिसे संजय लीला भंसाली और जी स्टूडियोज ने मिलकर बनाया है. फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं और फैंस मृणाल-सिद्धांत की केमिस्ट्री देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. डायरेक्टर रवि उदयावर ने इस फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की है कि प्यार में हर वक्त परफेक्ट होना जरूरी नहीं है, बल्कि अपनी कमियों के साथ एक-दूसरे को अपनाना ही असली मोहब्बत है. मृणाल के सिंगल होने के कन्फर्मेशन के बाद अब उनके फैंस के बीच उन्हें लेकर दिलचस्पी और भी बढ़ गई है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी