खेल » धनवान पतियों वाली 8 हसीनाएं, 5 ने छोड़ा बॉलीवुड का संसार, अब दौलत और ताज-तख्त पर कर रहीं राज

धनवान पतियों वाली 8 हसीनाएं, 5 ने छोड़ा बॉलीवुड का संसार, अब दौलत और ताज-तख्त पर कर रहीं राज

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Actress Rich Husband: चलिए उन 8 बॉलीवुड हसीनाओं से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने बॉलीवुड पर तो राज किया ही, अब वह अपने धनवान पतियों के राज-पाठ को संभाल रही हैं. कुछ ने तो शादी के बाद ग्लैमरस की दुनिया को भी अलविदा कह दिया.

बॉलीवुड में ऐसी भी एक्ट्रेसेज की कमी नहीं हैं, जिन्होंने खुद तो खूब नाम कमाया मगर उनके पति भी बिजनेस जगत के धुरंधर हैं. जी हां, बॉलीवुड की 8 ऐसी हसीनाओं से रूबरू करवाते हैं जिनके पति बिजनेसमैन हैं. वह अपने कारोबार के जरिए करोड़ों रुपये कमाते हैं. इनमें से 5 हीरोइनें तो ऐसी भी हैं जिन्होंने अब बॉलीवुड का संसार भी छोड़ दिया है.

अमृता अरोड़ा: मलाइका अरोड़ा की बहन और एक्ट्रेस रहीं अमृता अब बेशक फिल्मों का हिस्सा नहीं है. मगर एक वक्त था जब उन्होंने भी फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत अजमाई थी. साल 2009 में अमृता ने बिजनेसमैन और मुस्लिम बॉयफ्रेंड शकील लड़क संग निकाह किया था. शकील मुंबई के कंस्ट्रक्शन कंपनी बिजनेस से जुड़े हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की नेटवर्थ 87 करोड़ रुपये है.

सोनम कपूर: स्टारकिड सोनम कपूर शादी और बेटे के जन्म के बाद गिनी-चुनी फिल्मों में ही नजर आई हैं. उन्होंने आनंद आहूजा संग सात फेरे लिए थे. जो कि पेशे से बिजनेसमैन हैं. उनका परिवार का कारोबार तो है ही इसके अलावा खुद का भी फैशन ब्रैंड भी हैं तो जूतों का ब्रैंड भी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद आहूजा की कुल संपत्ति लगभग 4733 करोड़ रुपये है.

गायत्री जोशी- शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश से फेमस होने वाली गायत्री जोशी अब फिल्मों से दूरी बना चुकी हैं मगर उन्होंने एक ही फिल्म से ऐसी छाप छोड़ी थी कि लोग उनकी सादगी के फैन हो गए थे. उन्होंने विकास ओबरॉय संग शादी रचाई थी. वह ओबरॉय रियल एस्टेट ग्रुप के कर्ता धर्ता हैं. वह लग्जरी रेसिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी का बिजनेस करते हैं. उनकी कंपनी की स्थापना उनके पिता ने तीस साल पहले की थी.

असिन थोट्टूमकल- अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं असिन ने बिजनेसमैन राहुल शर्मा संग साल 2016 में शादी की थी. राहुल माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 1460 करोड़ के मालिक हैं. असिन भी शादी के बाद बिल्कुल ही फिल्मों से कट गईं.

रवीना टंडन: करियर में रवीना टंडन का नाम कई एक्टर्स से जुड़ा मगर एक्ट्रेस ने सब बातों को साइड करते हुए फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी संग शादी रचाई और धन्नासेठ की पत्नी बन गईं. अनिल थडानी की अपनी एए फिल्म्स नाम से फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी भी है. जो कि देश की सबसे बड़ी वितरक कंपनी मानी जाती है.

जूही चावला: मेहता ग्रुप के जय मेहता एक्ट्रेस जूही चावला के पति हैं. जो कोलकाता नाइट राइडर्स के सह मालिक हैं. साथ ही मेहता ग्रुप तो पूरी दुनिया में फैला ही है. ये कंपनी अफ्रीका, यूएसए से लेकर कनाडा और भारत में काम करता है. इसमें सीमेंट, ऊर्जा से लेकर ट्रेडिंग तक का काम शामिल है.

आयशा टाकिया: वॉन्टेंड गर्ल के नाम से मशहूर आयशा ने महाराष्ट्र के सपा नेता अबु आजमी के बेटे अबू फरहान आजमी संग शादी रचाई है. फरहान होटल इंडस्ट्री में इन्वेस्ट करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान की नेटवर्थ 72 करोड़ रुपये हैं.

शिल्पा शेट्टी: साल 2009 में शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी. वह सफल बिज़नेस वेंचर्स हैं, जैसे Groupco Developers और TMT Global.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

धनी पतियों वाली 8 हसीनाएं, 5 ने छोड़ा बॉलीवुड का संसार, बेशुमार दौलत की मालकिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी