Last Updated:
The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ देशभर में रिलीज हुई, पर पश्चिम बंगाल में थिएटर नहीं मिले. अनुपम खेर ने डायरेक्टर की फिल्म का सपोर्ट करते हुए लोगों से इस थिएटर्स में आकर देखने की अप…और पढ़ें
अनुपम खेर ने विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म का सपोर्ट किया. नई दिल्ली. निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. बवाल के बीच डायरेक्टर की फिल्म देशभर में रिलीज तो हुई, लेकिन पश्चिम बंगाल में इसको थिएटर नहीं मिल पाए. इस विवाद के बीच अभिनेता अनुपम खेर ने टीम को बधाई देने के साथ दर्शकों से अपील करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है.
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, अभिनेत्री-निर्माता पल्लवी जोशी, अभिषेक अग्रवाल और ‘द बंगाल फाइल्स’ की पूरी टीम को फिल्म की रिलीज पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. यह हमारे समय की एक महत्वपूर्ण फिल्म है. कृपया सिनेमाघरों में जाकर इसे जरूर देखें.’
अनुपम खेर ने किया विवेक की फिल्म का सपोर्ट
View this post on Instagram





