मनोरंजन » ‘दो दीवाने सहर में’ से पहले, इन 8 फिल्मों में दिखा था मृणाल ठाकुर का जलवा! शाहिद के साथ तो खूब जमी थी जोड़ी

‘दो दीवाने सहर में’ से पहले, इन 8 फिल्मों में दिखा था मृणाल ठाकुर का जलवा! शाहिद के साथ तो खूब जमी थी जोड़ी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘दो दीवाने सरह में’ को लेकर चर्चा में हैं. वह जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं. उनकी फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन उनकी इस फिल्म की रिलीज़ से पहले फैंस के बीच उनकी पिछली फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा छिड़ी हुई है. आइए जानते हैं उनकी कुछ जबरदस्त फिल्मों के बारे में.

नई दिल्ली. मृणाल ठाकुर ने टीवी से लेकर फिल्मों, साउथ और बॉलीवुड हर जगह अपने काम से अपनी अलग पहचान बनाई है. अपने अलग-अलग दमदार किरदारों से वह फैंस के जहन में बस गई हैं. जल्द ही वह फिल्म ‘दो दीवाने सरह में’ नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. लेकिन उनकी इस फिल्म से पहले आइए नजर डालते हैं उनकी कुछ खास फिल्मों पर.

Love Sonia (2018): In her powerhouse international debut, Mrunal plays Sonia, a young girl ensnared in the global human trafficking trade. Her raw, gut-wrenching performance as a sister desperately searching for her sibling earned her critical acclaim and established her as a serious performer.

साल 2018 में आई लव सोनिया इस फिल्म में मृणाल ने सोनिया का किरदार निभाकर दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई थी. फिल्म में वह मानव तस्करी के जाल में फंसी एक लड़की के रोल में नजर आई थीं. फिल्म में एक्ट्रेस का रोल काफी बभावुक और दमदार रहा. इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई.

Super 30: Mrunal portrays Supriya, the supportive love interest of Hrithik Roshan’s Anand Kumar. Though it was a commercial potboiler, she brought a quiet dignity and grace to her role, proving she could hold her own alongside Bollywood’s biggest superstars in major productions.

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’में भी मृणाल का रोल काफी पंसद किया गया था. फिल्म में मृणाल ने सुप्रिया किरदार निभाया था. फिल्म में आनंद कुमार यानी ऋतिक का साथ देती नजर आई थीं. बड़े स्टारकास्ट के बीच भी अपनी एक्टिंग से वह लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब होती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Toofan (2021): As Dr. Ananya Prabhu, Mrunal serves as the moral compass and driving force behind a boxer's redemption. Her chemistry with Farhan Akhtar was highly praised, and she brought a sense of modern independence and warmth to this sports drama.

साल 2021 में आई फिल्म ‘तूफान’ में मृणाल ने डॉ. अनन्या प्रभु का रोल निभाया था. मृणाल ने एक बॉक्सर की जिंदगी को पर्दे पर बड़ी ही खूबसूरती से पेश किया. फिल्म में फरहान अख्तर के ससाथ उनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था.

Dhamaka (2021): In this high-stakes thriller, she plays Saumya Mehra, a dedicated news reporter caught in a dangerous terrorist negotiation. Even with limited screen time, her presence is felt throughout the film, acting as the emotional anchor for Kartik Aaryan’s conflicted protagonist.

साल 2021 में आई उनकी फिल्म ‘धमाका’, इस थ्रिलर फिल्म में उन्होंने सौम्या मेहरा के रोल में खूब वाहवाही लूटी थी. फिल्म में न्यूज़ रिपोर्टर की भूमिका में वह बिल्कुल सटीक लगीं. कम स्पेस मिलने के बाद भी उन्होंने कार्तिक आर्यन की फिल्म में अपने किरदार के साथ न्याय किया.

Jersey (2022): Mrunal delivers a nuanced performance as Vidya, a woman balancing the frustrations of a struggling marriage with the love for her family. She expertly navigates the character's journey from a youthful romantic to a weary yet resilient wife and mother.

शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी में भी उन्होंने अपने काम से साबित किया कि जबरदस्त एक्ट्रेस हैं. फिल्म में शाहिद की पत्नी का रोल निभाकर उन्होंने दिखाया कि संघर्ष में भी परिवार को कैसे संभाला जाता है.

Hi Nanna (2023): Playing Yashna, Mrunal showcased her ability to handle complex emotional layers in this touching father-daughter tale. Her chemistry with Nani and her delicate portrayal of a woman discovering lost connections proved her dominance in the South Indian film industry.

साल 2023 में आई मृणाल की फिल्म ‘हाय नन्ना’में दिल छू लेने वाली कहानी दिखाई गई थी. फिल्म में एक्ट्रेस ने यशना का किरदार निभाया था. इस फिल्म की कहानी ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था. शौरयुव के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हाय नन्ना’ बाप-बेटी के रिश्ते पर फोकस करती है.

 साल 2025 में आई फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में भी उन्होंने अपने किरदार से खूब वाहवाही लूटी थी. इस कॉमेडी एक्शन फिल्म में मृणाल ने राबिया अख्तर का रोल निभाया था. अजय देवगन की इस फिल्म में भी उनका अलग अंदाज फैंस को भा गया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी