व्यापार » दो एक्सप्रेसवे के बीच में बसेगी टाउनशिप, सस्ते दाम में मिलेंगे प्लॉट, इस शहर के आगे पानी भरेंगे गुड़गांव-नोएडा indirapuram extension update by gda cheap plots for all better than noida gurgaon

दो एक्सप्रेसवे के बीच में बसेगी टाउनशिप, सस्ते दाम में मिलेंगे प्लॉट, इस शहर के आगे पानी भरेंगे गुड़गांव-नोएडा indirapuram extension update by gda cheap plots for all better than noida gurgaon

Facebook
Twitter
WhatsApp

Indirapuram Extension township update: दिल्ली एनसीआर में कहीं भी घर लेना फायदे का ही सौदा है लेकिन अगर यही घर बेहद सस्ते दाम पर और शानदार हाउसिंग सोसायटी में सरकारी अथॉरिटी का हो तो कहना ही क्या है. आने वाले कुछ दिनों में ऐसा ही नायाब तोहफा एनसीआर में घर लेने का सपना देखने वालों को मिलने जा रहा है. इस हाउसिंग प्रोजेक्ट का लेआउट तैयार किया जा रहा है. घर खरीदने जा रहे हैं तो थोड़ा सब्र कर लीजिए क्योंकि उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली पर इस रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट को लेकर कुछ धमाकेदार घोषणा हो सकती है.

बता दें कि यह योजना गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से आने वाली है. ‘इंदिरापुरम विस्तार’ यान‍ि इंद‍िरापुरम एक्‍सटेंशन नाम से शुरू हो रहे हाउसिंग प्रोजेक्ट की सबसे खास बात है कि यह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास विकसित किया जाएगा. इससे दिल्ली, नोएडा, मेरठ और एनसीआर के बाकी शहरों तक पहुंच आसान होगी. टाउनशिप में चौड़ी सड़कें, पार्क, सीवर सिस्टम, बिजली-पानी की 24 घंटे सुविधा और आधुनिक बाजार बनाए जाएंगे. इसके अलावा निर्माण और कमर्शियल कार्यों से हजारों लोगों को रोजगार के मौके भी मिलेंगे.

यह टाउनशिप गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की इंदिरापुरम से भी बेहतर एक और आधुनिक टाउनशिप होगी. इसीलिए इसका नाम इंदिरापुरम विस्तार रखा गया है. करीब 93 हेक्टेयर (230 एकड़) जमीन पर इसे बसाने की योजना है. इसमें रिहायशी प्लॉट, ग्रुप हाउसिंग, कमर्शियल स्पेस, ग्रीन बेल्ट, स्कूल, अस्पताल और पार्क जैसी सुविधाएं लोगों को मिलेंगी.

इस बारे में जीडीए के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने इंजीनियरिंग और प्लानिंग टीम के साथ बैठक कर योजना का ले-आउट तैयार करने और जल्द काम शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं. उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य इंदिरापुरम जैसे एक और सुव्यवस्थित शहर को बसाना और लोगों को किफायती आवास उपलब्ध कराना है. उम्मीद जताई जा रही है कि इसे लेकर जल्द ही बड़ा अपडेट आ सकता है.

तीन हिस्सों में बंटी है योजना
इस योजना के पहले फेज में 39 हेक्टेयर जमीन पर निर्माण कार्य होगा क्योंकि इस जमीन पर कोई भी विवाद नहीं है. इसके बाद 12 हेक्टेयर जमीन जो पहले ही आवंटित की जा चुकी है, इसका लेआउट फाइनल किया जा रहा है. तीसरे फेज में 42 हेक्टेयर जमीन पर कुछ विवाद हैं, जिन्हें कानूनी प्रक्रिया से सुलझाया जाएगा.

मिलेंगे सस्ते प्लॉट्स
इंदिरापुरम और उसके आसपास प्रॉपर्टी की कीमतें पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ी हैं. ऐसे में यह नई योजना मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सस्ते दरों पर घर और प्लॉट पाने का मौका साबित होगी. जीडीए ने बताया कि शुरुआती चरण में प्लॉट्स की कीमतें आम लोगों की पहुंच में रखी जाएंगी ताकि अधिक से अधिक परिवार अपने घर का सपना पूरा कर सकें.

ट्रांस हिंडन बनेगा हब, गुरुग्राम-नोएडा भरेंगे पानी
काउंटी ग्रुप के डायरेक्टर अमित मोदी ने कहा कि गाजियाबाद का ट्रांस हिंडन इलाका पहले से ही स्कूलों, अस्पतालों, मॉल्स और मंडियों जैसी सभी सुविधाओं से लैस है. यहां रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर आधुनिक लाइफस्टाइल तक सब कुछ मौजूद है, और सबसे खास बात यह है कि यहां के प्रॉपर्टी रेट्स अभी भी गुरुग्राम या नोएडा की तुलना में काफी कम हैं. ऐसे में आम लोगों के लिए यह इलाका घर खरीदने का एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है.

मिगसन ग्रुप के एमडी यश मिगलानी कहते हैं कि दिल्ली-नोएडा में रियल एस्टेट की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में गाजियाबाद का ‘इंदिरापुरम विस्तार’ उन खरीदारों के लिए बड़ा विकल्प साबित होगा जो बजट में घर ढूंढ रहे हैं. यह इलाका दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ा है, जिससे कनेक्टिविटी शानदार रहेगी.

जबकि अंसल हाउसिंग के कुशाग्र अंसल का कहना है कि दिल्ली-नोएडा में जमीन की बढ़ती कीमतों के बीच गाजियाबाद एक नया विकल्प बनकर उभरेगा. यह योजना एनसीआर के खरीदारों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी. ट्रांस हिंडन एरिया में पहले से स्कूल, अस्पताल और मॉल जैसी सुविधाएं हैं. नई योजना से यह इलाका और व्यवस्थित और रहने लायक बनेगा.

वहीं प्रतीक ग्रुप के एमडी प्रतीक तिवारी कहते हैं कि इंदिरापुरम विस्तार जैसी योजनाएं न सिर्फ शहर का संतुलित विकास करती हैं, बल्कि आम लोगों के लिए किफायती आवास के विकल्प भी खोलती हैं. ऐसे प्रोजेक्ट्स से न सिर्फ हाउसिंग सेक्टर में नई ऊर्जा आती है, बल्कि आसपास के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूती मिलती है. सस्ते प्लॉट्स और मॉडर्न सुविधाओं का संगम इस इलाके को परिवारों के लिए आकर्षक बनाता है.

वहीं जीडीए के अधिकारियों की मानें तो इंदिरापुरम विस्तार योजना का लक्ष्य इंदिरापुरम की तरह एक प्लान्ड, ग्रीन और सुविधाओं से लैस टाउनशिप बनाना है. यह न केवल गाजियाबाद के रियल एस्टेट मार्केट को नई दिशा देगा, बल्कि शहर की पहचान को भी एक नए मुकाम पर ले जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी