खेल » दूसरे दिन ही लड़खड़ा गई ‘बागी 4’, कमाई में आई गिरावट, बॉक्स ऑफिस पर जस की तस है ‘द बंगाल फाइल्स’ की हालत

दूसरे दिन ही लड़खड़ा गई ‘बागी 4’, कमाई में आई गिरावट, बॉक्स ऑफिस पर जस की तस है ‘द बंगाल फाइल्स’ की हालत

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Baaghi 4 vs The Bengal Files Box Office Collection Day 2: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ही लड़खड़ा गई. दूसरी तरफ विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के कलेक्शन में थोड़ा इजाफा हुआ, लेक…और पढ़ें

दूसरे दिन ही लड़खड़ा गई 'बागी 4', जस की तस है द बंगाल फाइल्स की हालत‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ के बीच हुआ तगड़ा क्लैश.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इसमें संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी अहम किरदारों में हैं. पहले दिन फिल्म का खाता डबल डिजिट से खुला, लेकिन दूसरे दिन ही कमाई में गिरावट देखने को मिली. वहीं, विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ की हालत भी जस की तस है. हालांकि, दूसरे दिन कलेक्शन में थोड़ा इजाफा देखने को मिला है. जानिए शनिवार को दोनों फिल्मों ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है.

एक्शन से भरपूर ‘बागी 4‘ ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अब इसके दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने दूसरे दिन 9 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो पहले दिन के कलेक्शन से कम है. इस तरह फिल्म ने दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

जस की तस है ‘द बंगाल फाइल्स’ फिल्म की हालत

विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ से क्लैश हुई है. इस पॉलिटिकल ड्रामा मूवी ने बहुत कम कमाई से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की. पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की. Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो दूसरे दिन शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 2.25 करोड़ रुपये हुआ है. ‘द बंगाल फाइल्स’ की कमाई में थोड़ा इजाफा हुआ, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी मामला ठंडा ही रहा. फिल्म भारत में दो दिनों में सिर्फ 4 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई.

साल 2016 में रिलीज हुई ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की पहली मूवी

गौरतलब है कि टाइगर की ‘बागी’ पॉपुलर फ्रेंचाइजी है. इसकी शुरुआत साल 2016 में पहली फिल्म बागी से हुई थी. ‘बागी 4’ में श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेन्द्र लिमये जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखते हैं. इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है, जबकि डायरेक्टर हैं ए हर्षा. विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और सिमरत कौर ने लीड किरदारों में हैं. यह फिल्म अग्निहोत्री की ट्राइलॉजी का हिस्सा है, जिसके तहत ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी मूवीज बन चुकी हैं.

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

दूसरे दिन ही लड़खड़ा गई ‘बागी 4’, जस की तस है द बंगाल फाइल्स की हालत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी