खेल » दीपिका पादुकोण ने कर ली थी 20 दिनों की शूटिंग, फीस के चक्कर में बिगड़ा मामला! मेकर्स ने ‘कल्कि 2’ से किया बाहर

दीपिका पादुकोण ने कर ली थी 20 दिनों की शूटिंग, फीस के चक्कर में बिगड़ा मामला! मेकर्स ने ‘कल्कि 2’ से किया बाहर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Kalki 2 Controversy: ‘कल्कि 2898 एडी’ के मेकर्स ने हाल ही में कन्फर्म किया कि दीपिका पादुकोण को सीक्वल से बाहर कर दिया गया है. अब वह शाहरुख खान की किंग में नजर आएंगी.

दीपिका पादुकोण ने कर ली थी 20 दिनों की शूटिंग, फीस के चक्कर में बिगड़ा मामला!‘कल्कि 2’ से बाहर होने के बाद शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में काम करेंगी दीपिका पादुकोण.
नई दिल्ली. दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉपी हीरोइनों में से एक हैं. इन दिनों वह प्रभास की कल्कि 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में मेकर्स ने ऐलान किया कि दीपिका पादुकोण को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है. इस फिल्म को नाग अश्विन बना रहे हैं. इसके पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि दीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2’ के लिए पहले ही कई दिन काम कर चुकी थीं.

CNN-News18 ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दीपिका पादुकोण ने प्रभास की फिल्म की पहली किस्त की शूटिंग के दौरान ही सीक्वल यानी दूसरे पार्ट के लिए 20 दिन की शूटिंग पहले ही कर ली थी. फिल्म निर्माण से जुड़े एक करीबी सोर्स ने बताया कि दीपिका ने अपनी फीस में 25 फीसदी बढ़ोतरी की मांग की थी, क्योंकि उन्हें पूरा यकीन था कि उन्हें फिल्म से हटाया नहीं जाएगा. खासकर तब, जब कल्कि 2898 एडी के रिलीज के बाद उनके किरदार को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली.

दीपिका चाहती थीं 25 फीसदी ज्यादा फीस?

सोर्स ने बताया, ‘दीपिका पादुकोण ने फीस बढ़ाने की मांग की जो 25 फीसदी से कहीं ज्यादा थी. उन्हें लगा कि फिल्म में उन्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है. असली मोड़ उस वक्त आया, जब उनके मैनेजमेंट ने बातचीत को जिस तरीके से संभाला, वह मेकर्स को पसंद नहीं आया. दीपिका को पूरी तरह से जानकारी थी कि सीक्वल बन रहा है और उसमें उनके लिए दमदार किरदार लिखा गया है.

पहले ही कर ली थी 20 दिनों की शूटिंग

सोर्स ने आगे बताया, असल में उन्होंने पहले पार्ट की शूटिंग के दौरान ही दूसरे पार्ट के लिए लगभग 20 दिन की शूटिंग पूरी कर ली थी, जिसे खुद डायरेक्टर नाग अश्विन ने कई मीडिया इंटरव्यू में भी स्वीकार किया है. अगले शेड्यूल की शूटिंग की डेट्स आपसी सहमति से तय की जानी थीं, इसलिए डेट क्लैश का जो दावा किया जा रहा है, उसका कोई आधार नहीं है.’

मेकर्स ने दीपिका को फिल्म से किया बाहर

प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने हाल ही में एक्स पर एक ऑफिशियल नोट के जरिए दीपिका पादुकोण के कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से बाहर होने की पुष्टि की थी. पोस्ट में लिखा, यह आधिकारिक रूप से घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण अब कल्कि 2898 एडी के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. बहुत सोच-विचार के बाद हमने अलग होने का निर्णय लिया है. पहली फिल्म की लंबी जर्नी के बावजूद हमारे बीच समझदारी नहीं बन पाई. हम दीपिका को उनके आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं.’

शाहरुख खान संग फिल्म कर रहीं दीपिका पादुकोण

हाल ही में दीपिका ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट के जरिए बताया कि वह शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में काम करने जा रही हैं. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह और शाहरुख एक-दूसरे में थामे हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘करीब 18 साल पहले ओम शांति ओम की शूटिंग के दौरान उन्होंने (शाहरुख खान) मुझे जो सबसे पहली सीख दी थी, वो ये थी कि एक फिल्म को बनाने का अनुभव और वो लोग जिनके साथ आप इसे बनाते हैं, फिल्म की सफलता से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं. मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं, और तब से अब तक अपने हर फैसले में इस सीख को अपनाया है. शायद यही वजह है कि हम अब छठी बार साथ में फिल्म बना रहे हैं?’

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

दीपिका पादुकोण ने कर ली थी 20 दिनों की शूटिंग, फीस के चक्कर में बिगड़ा मामला!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी