खेल » दीपिका-कैटरीना से ब्रेकअप के बाद रणबीर पर लगा था अय्याश का ठप्पा, लाडले के चरित्र पर दाग से परेशान थे ऋषि कपूर

दीपिका-कैटरीना से ब्रेकअप के बाद रणबीर पर लगा था अय्याश का ठप्पा, लाडले के चरित्र पर दाग से परेशान थे ऋषि कपूर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड के गलियारों में रणबीर कपूर के रिलेशनशिप की खूब चर्चाएं हुई थीं. दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ रणबीर कपूर का अफेयर काफी चर्चित था. इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा था कि इस वजह से उनके कैरेक्टर पर दाग लग गया था. लोग उन्हें अय्याश और दिलफेक किस्म का समझने लगे थे.

दीपिका-कैटरीना से ब्रेकअप के बाद रणबीर पर लगा था अय्याश का ठप्पारणबीर कपूर के रिश्ते की बॉलीवुड के गलियारों में काफी चर्चा हुई थी.
नई दिल्ली.  रणबीर कपूर अपने करियर की शुरुआत से ही अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी लव लाइफ की वजह से भी चर्चा में बने रहे हैं. एक्टर का नाम उनके ज्यादातर को-स्टार्स के साथ जुड़ा चुका है. रणबीर के मोस्ट टाक्ड अबाउट रिलेशनशिप में दीपिका और कैटरीना कैफ के साथ उनका रिश्ता था. इन दोनों एक्ट्रेसेस के साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था और इस दौरान उनका प्यार परवान चढ़ा था. इन रिश्तों की जितनी चर्चा हुई थी, उतनी ही इनके ब्रेकअप की भी चर्चा हुई थी. निखिल कामथ के पॉडकास्ट पर रणबीर कपूर ने शेयर किया था कि दीपिका और कैटरीना से ब्रेकअप के बाद उनकी इमेज खराब हो गई थी.

रणबीर ने कहा था कि इन दो एक्ट्रेसेस से ब्रेकअप के बाद लोग उन्हें प्ले बॉय समझने लगे थे. उनपर चीटर और कैसानोवा का टैग लग गया था. रणबीर ने कहा था, मैंने जब अपने करियर की शुरुआत की थी, मेरी प्लेबॉय की इमेज थी जो बस एक्ट्रेसेस को डेट कर रहा था.’ उन्होंने आगे कहा था कि न्यूयॉर्क में उनके समय के दौरान साल 2000 से 2003 के वक्त उन्होंने किसी को डेट नहीं किया था. वो हमेशा से आशिक टाइप के थे और उन्होंने सोच लिया था कि स्कूल में उनकी एक गर्लफ्रेंड थी जो उनका सच्चा प्यार थी और वो किसी से प्यार नहीं करेंगे. वो रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने बस काम पर फोकस किया.

रणबीर के किरदार पर लगा था अय्याश का ठप्पा

‘ब्रह्मास्त्र’ फेम एक्टर ने आगे कहा था कि जब उन्होंने दीपिका पादुकोण को डट करना शुरू किया तो चीजें बदल गईं और फिर उनपर चीटर का टैग लग गया और वो लोगों की नजर में एक कैसोनोवा हो गए, जो बस एक्ट्रेसेस को डेट करता रहता है. उन्होंने बताया था कि करियर की शुरुआत में ये टैग या यूं कहें कैरेक्टर पर ये ठप्पा उन्हें परेशान करता था.

एक्टर को समझा जाता था धोखेबाज

उन्होंने कहा था, ‘मुझे लंबे समय तक धोखेबाज कहा गया और आज भी कहा जाता है. मुझे अब इसकी परवाह नहीं है, लेकिन पहले यह मुझे परेशान करता था क्योंकि यह पूरी तरह से सच नहीं है. लोग पूरी कहानी नहीं जानते और मैं कभी भी किसी के बारे में सार्वजनिक रूप से इस तरह बात नहीं करूंगा क्योंकि यह बहुत निजी बात है.’

रणबीर ने स्वीकार किया कि समय के साथ गॉसिप ने उन्हें गहराई से प्रभावित नहीं किया, लेकिन जब उन्होंने सोचा कि इसका असर उनके माता-पिता, दिवंगत ऋषि कपूर और नीतू कपूर पर कैसे पड़ेगा, तो यह उन्हें चिंतित करता था. वो सोचते थे कि उनके माता-पिता उनके बारे में क्या सोचते होंगे. उन्होंने कहा था, ‘यह मुझे तब परेशान करता था जब यह मेरे माता-पिता को परेशान करता था, लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि यह उन्हें परेशान नहीं कर रहा है, तो मैं भी इससे आजाद हो गया’.

वहीं, दीपिका पादुकोण ने पहले ‘कॉफी विद करण’ में रणबीर के साथ अपने रिश्ते के दौरान बेवफाई का हिंट दिया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें रिलेशनशिप में धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा है. उनके पार्टनर ने उन्हें चीट किया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

दीपिका-कैटरीना से ब्रेकअप के बाद रणबीर पर लगा था अय्याश का ठप्पा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी