खेल » दिशा पाटनी फायरिंग के बाद न्यूयॉर्क में Calvin Klein इवेंट में नजर आईं

दिशा पाटनी फायरिंग के बाद न्यूयॉर्क में Calvin Klein इवेंट में नजर आईं

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बीते दिनों दिशा पाटनी खबरों में बनी हुई थीं. एक्ट्रेस के बरेली स्थित घर पर गैंगस्टर्स ने गोलियां बरसा दी थीं. इस घटना को अभी कुछ ही दिन हुए ही थे कि दिशा पाटनी को न्यूयॉर्क में अपने ब्रांड के लिए फोटो शूट कराते देखा गया.

इधर बहन खुशबू के घर पर गैंगस्टर्स ने बरसाई गोलियां, उधर फोटोशूट कर रही दिशादिशा पाटनी को न्यूयॉर्क में स्पॉट किया गया.
नई दिल्ली.  बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. बीते दिन एक्ट्रेस के उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित घर पर गैंगस्टर्स ने गोलियां बरसा दीं. दिशा पाटनी की बहन खुशबू के एक बयान की आड़ में इस कांड को अंजाम दिया गया. तथाकथित बाबा अनिरुद्धाचार्थ और प्रेमानंद महाराज ने महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान दिए थे जिसका खुशबू पाटनी ने विरोध जताया था. कथित तौर पर गैंगस्टर्स के दिशा पाटनी के बरेली घर पर गोलियां दागने के पीछे का कारण उनकी बहन खुशबू का महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करना था.

अब इन सबके बीच दिशा पाटनी को पहली बार न्यू यॉर्क में एक इवेंट में स्पॉट किया गया. बरेली स्थित घर पर गोलियां चलने के बाद दिशा पाटनी को पहली बार न्यू यॉर्क में ब्रांड केल्विन क्लाइन के एक इवेंट में देखा गया. दिशा पटानी, जो कैल्विन क्लेन की ब्रांड एंबेसडर हैं, ने एक बैकलेस बॉडीकॉन ब्लैक गाउन में अपनी कर्व्स को फ्लॉन्ट किया. खुले बाल और मिनिमल मेकअप के साथ उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है.

वी़डियो

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी