टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म ‘बागी 4’ लगातार चर्चाओं में है. इस बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘ये मेरा हुस्न’ जारी कर दिया है. यह गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस गाने में हरनाज कौर संधू बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं. समंदर किनारे फिल्माए गए इस गाने में हरनाज ने डांस और एक्सप्रेशन्स से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. बॉस्को मार्टिस की कोरियोग्राफी ने हरनाज के मूव्स को और भी शानदार बना दिया है. मेकर्स को विश्वास है कि पिछले गानों की तरह इसे भी लोग पसंद करेंगे। बोल्ड अवतार में वो खूबसूरत सुनहरे रेत और घाटियों के बीच दिख रही हैं. इस गाने को शिल्पा राव ने गाया है. वहीं संगीत तनिष्क बागची ने तैयार किया है और बोल समीर अंजान ने लिखे हैं. ‘बागी 4’ को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और निर्देशन ए. हर्ष का है.
खेल
»
दिशा पाटनी को टक्कर देने आ गई हसीना, बागी 4 के आइटम सॉन्ग ने बिकिनी वाले ‘बेशर्म’ गाने को भी दी मात
दिशा पाटनी को टक्कर देने आ गई हसीना, बागी 4 के आइटम सॉन्ग ने बिकिनी वाले ‘बेशर्म’ गाने को भी दी मात
Facebook
Twitter
WhatsApp





