खेल » दिल्ली यूनिवर्सिटी की वो स्टूडेंट, पहली ही मूवी से बनीं स्टार, स्मिता पाटिल से होती है तुलना

दिल्ली यूनिवर्सिटी की वो स्टूडेंट, पहली ही मूवी से बनीं स्टार, स्मिता पाटिल से होती है तुलना

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Bollywood Actress Life Story: दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई स्टूडेंट आज भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार हैं. इस लिस्ट में नया नाम अनीत पड्डा हैं, जो अपनी डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ से रातोंरात स्टार बनी हैं. हालांकि, उनसे पहले एक दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट ने अपनी पहली मूवी से इतना इंप्रेस किया था कि लोग स्मिता पाटिल और शबाना आजमी से उनकी तुलना करने लगे थे.

Chitrangada Singh, Chitrangada Singh movies, Chitrangada Singh birthday, Chitrangada Singh life story, Chitrangada Singh age, Chitrangada Singh husband, Chitrangada Singh biography, Chitrangada Singh net worth, Chitrangada Singh son, Chitrangada Singh career

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपनी अदाकारी से ज्यादा अपनी शख्सियत से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ते हैं. हम जिनकी बात कर रहे हैं, उनकी शख्सियत भी ऐसी है. वे दिल्ली यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा हैं. करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की, मगर आज एक एक्ट्रेस होने के अलावा फिल्म निर्माता हैं. हम चित्रांगदा सिंह की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी अदाओं, डायलॉग अदायगी और सादगी से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है. (फोटो साभार: Instagram@chitrangda)

Chitrangada Singh, Chitrangada Singh movies, Chitrangada Singh birthday, Chitrangada Singh life story, Chitrangada Singh age, Chitrangada Singh husband, Chitrangada Singh biography, Chitrangada Singh net worth, Chitrangada Singh son, Chitrangada Singh career

30 अगस्त 1976 को राजस्थान के जोधपुर में जन्मीं चित्रांगदा सिंह का बचपन एक अनुशासित माहौल में बीता. उनके पिता निरंजन सिंह भारतीय सेना में अधिकारी थे और भाई दिग्विजय सिंह एक जाने-माने गोल्फ खिलाड़ी बने. बचपन से ही पढ़ाई और कला में रुचि रखने वाली चित्रांगदा ने मेरठ से पढ़ाई करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से होम साइंस में ग्रेजुएशन किया. कम ही लोग जानते हैं कि वह एक कुशल कथक डांसर भी हैं.(फोटो साभार: Instagram@chitrangda)

Chitrangada Singh, Chitrangada Singh movies, Chitrangada Singh birthday, Chitrangada Singh life story, Chitrangada Singh age, Chitrangada Singh husband, Chitrangada Singh biography, Chitrangada Singh net worth, Chitrangada Singh son, Chitrangada Singh career

चित्रांगदा का फिल्मी सफर अचानक शुरू नहीं हुआ. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और गुलजार के म्यूजिक वीडियो ‘सनसेट पॉइंट’ ने पहली बार दर्शकों को उनकी ओर आकर्षित किया. इसके बाद, वह आईसीआईसीआई बैंक, अलुक्कास ज्वेलरी और गार्नियर जैसे बड़े ब्रांड्स का चेहरा बनीं, लेकिन उन्हें असली पहचान 2003 में निर्देशक सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ से मिली. (फोटो साभार: Instagram@chitrangda)

Chitrangada Singh, Chitrangada Singh movies, Chitrangada Singh birthday, Chitrangada Singh life story, Chitrangada Singh age, Chitrangada Singh husband, Chitrangada Singh biography, Chitrangada Singh net worth, Chitrangada Singh son, Chitrangada Singh career

फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ में गीता राव के किरदार को चित्रांगदा ने इस कदर जिया कि आलोचकों ने उन्हें स्मिता पाटिल और शबाना आजमी की कैटेगरी की अभिनेत्री बताया. चित्रागंदा की शादी मशहूर गोल्फर ज्योति रंधावा से हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सका और 2014 में दोनों का तलाक हो गया. उन्होंने अपने बेटे जोरावर रंधावा की परवरिश की जिम्मेदारी भी संभाली. (फोटो साभार: Instagram@chitrangda)

Chitrangada Singh, Chitrangada Singh movies, Chitrangada Singh birthday, Chitrangada Singh life story, Chitrangada Singh age, Chitrangada Singh husband, Chitrangada Singh biography, Chitrangada Singh net worth, Chitrangada Singh son, Chitrangada Singh career

चित्रांगदा ने 2008 में फिल्म ‘सॉरी भाई’ से कमबैक किया. इसके बाद, वह लगातार बेहतरीन भूमिकाओं और चुनिंदा फिल्मों में दिखती रहीं. ‘ये साली जिंदगी’ (2011) और ‘इंकार’ (2013) जैसी फिल्मों ने उनके करियर को नया मुकाम दिया. वहीं, ‘देशी बॉयज’ और ‘आई मी और मैं’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने ग्लैमरस और रोमांटिक अंदाज से दर्शकों को आकर्षित किया. (फोटो साभार: Instagram@chitrangda)

Chitrangada Singh, Chitrangada Singh movies, Chitrangada Singh birthday, Chitrangada Singh life story, Chitrangada Singh age, Chitrangada Singh husband, Chitrangada Singh biography, Chitrangada Singh net worth, Chitrangada Singh son, Chitrangada Singh career

चित्रांगदा ने अपने करियर में अभिनय करने के साथ-साथ आइटम सॉन्ग के जरिए भी पहचान बनाई. फिल्म जोकर का ‘काफी जोशिला गाना’ और ‘गब्बर इज बैक’ का ‘आओ राजा’ उनके करियर के हिट डांस नंबर साबित हुए. 2018 में उन्होंने एक नया मोड़ लिया और निर्माता के तौर पर फिल्म ‘सूरमा’ बनाई. यह फिल्म भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित थी और आलोचकों से खूब सराहना बटोरी. (फोटो साभार: Instagram@chitrangda)

Chitrangada Singh, Chitrangada Singh movies, Chitrangada Singh birthday, Chitrangada Singh life story, Chitrangada Singh age, Chitrangada Singh husband, Chitrangada Singh biography, Chitrangada Singh net worth, Chitrangada Singh son, Chitrangada Singh career

आज चित्रांगदा सिंह सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि स्टाइल आइकन और कलाकार के रूप में जानी जाती हैं. उन्होंने यह साबित किया है कि ग्लैमर और गहराई, दोनों को एक-साथ जिया जा सकता है. (फोटो साभार: Instagram@chitrangda)

Chitrangada Singh, Chitrangada Singh movies, Chitrangada Singh birthday, Chitrangada Singh life story, Chitrangada Singh age, Chitrangada Singh husband, Chitrangada Singh biography, Chitrangada Singh net worth, Chitrangada Singh son, Chitrangada Singh career

चित्रांगदा की कहानी उन तमाम महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो करियर और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाते हुए अपनी पहचान कायम करना चाहती हैं. (फोटो साभार: Instagram@chitrangda)

homeentertainment

DU की वो स्टूडेंट, पहली ही मूवी से बनीं स्टार, स्मिता पाटिल से होती है तुलना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी