Last Updated:
Delhi Metro news: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर आज सुबह करीब 5 घंटे तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. इस लाइन पर ट्रेनें देरी से चल रही थीं. इसे लेकर अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का बयान आया है.
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर 5 घंटे परेशान रहे यात्री. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से बताया गया कि शु्क्रवार की सुबह नई दिल्ली और पटेल चौक स्टेशनों के बीच सिग्नलिंग संबंधी समस्या हो गई थी. जिसके कारण आज सुबह 7:25 बजे से दोपहर लगभग 12 बजे तक येलो लाइन के एक हिस्से पर ट्रेन सेवाओं को नियंत्रित करना पड़ा.
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन समयपुर बादली से गुरुग्राम तक जाने वाली हुडा सिटी सेंटर तक जाती है. रोजाना सुबह गुरुग्राम जाने वाले हजारों लोग इस लाइन से सफर करते हैं.
फिलहाल डीएमआरसी के मेंटेनेंस कर्मियों की एक टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में सिग्नलिंग की परेशानी को ठीक कर दिया गया है और मेट्रो की येलो लाइन के सभी हिस्सों पर सेवाओं को सुचारू कर दिया गया है.
बता दें कि दिल्ली मेट्रो में पहले भी कई बार देरी से चलने या ट्रेनों के अटकने की घटनाएं होती रही हैं लेकिन इस बार यह दिक्कत करीब 5 घंटे में जाकर ठीक हुई है जो कि काफी लंबा समय है. वहीं सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक ऑफिस आने-जाने वालों का भी टाइम होता है.

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ और रियल एस…और पढ़ें
अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ और रियल एस… और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
August 29, 2025, 14:15 IST





