खेल » दर्शन कुमार की वजह से अनुष्का-प्रियंका में बहस, दिल धड़कने दो सेट पर

दर्शन कुमार की वजह से अनुष्का-प्रियंका में बहस, दिल धड़कने दो सेट पर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

साल 2015 में एक मल्टीस्टारर फिल्म आई थी जिसमें एक नई बल्कि कई स्टार थे. ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी और इसे क्रिटिक्स ने भी काफी पसंद किया था. इस फिल्म के सेट पर दो लीड हीरोइन के बीच बहस छिड़ गई थी. दोनों के बीछ लड़ाई की वजह एक एक्टर थे.

2015 की सुपरहिट, जिसके सेट पर भिड़ गई थी दो टॉप हीरोइन, ये एक्टर बना था वजहफिल्म बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी.
नई दिल्ली.  बॉलीवुड फिल्मों के सेट पर दो एक्ट्रेसेस के बीच की लड़ाई आम बात थी. 90 के दशक में फिल्ममेकर्स एक साथ दो एक्ट्रेसेस को कास्ट करने से पहले हिचकिचाते थे क्योंकि उनके लिए एक ही समय पर 2 एक्ट्रेस के साथ काम करना किसी जोखिम से कम नहीं था. हालांकि अब चीजें काफी बदल चुकी हैं, लेकिन साल 2015 में अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म दिल धड़कने दो आई थी जिसमें दोनों ही एक्ट्रेस ने दमदार किरदार अदा किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके सेट पर दोनों की बहस हो गई थी.

दिल धड़कने दो के सेट पर प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा के बीच बहस एक एक्टर की वजह से हुई थी और ये एक्टर दर्शन कुमार थे. जहां अनुष्का ने एक्टर के साथ अपनी फिल्म एनएच 10 में काम किया था. वहीं, प्रियंका उनके साथ मैरी कॉम में काम कर चुकी थीं. अनुष्का को दर्शन कुमार काफी रुड लगे थे, लेकिन प्रियंका का मानना था कि वो काफी स्वीट नेटर के इंसान थे और बस फिर क्या था दिल धड़कने दो के वक्त दोनों के बीच बहस हो गई.

अनुष्का शर्मा- प्रियंका चोपड़ा
Bigg Boss 19: ‘वीकेंड के वार’ में फराह खान लेंगी 1-1 की क्लास, बसीर को दिया सबक, नेहल को नेमिनिज्म पर पढ़ाया पाठ

दर्शन कुमार की वजह से अनुष्का-प्रियंका में हुई थी बहस

हाल ही में एक इंटरव्यू में, दर्शन कुमार ने इस बारे में खुलासा किया और बॉलीवुड बबल को बताया, ‘अनुष्का और प्रियंका अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान मिलीं और मेरे बारे में बात की. प्रियंका ने कहा कि दर्शन स्वीट, मेहनती और अच्छा अभिनेता है. अनुष्का ने कहा, ‘कहां?’ मैंने उससे ज्यादा रूड इंसान नहीं देखा. उन्होंने मेरे बारे में बहस की. उस समय मैं अपने किरदार में था. मैं उस समय सतबीर था, मैंने अनुष्का को कभी ग्रीट नहीं किया. मैं क्लाइमेक्स के बाद ही उनसे मिला.’

एक्टर ने अनुष्का से किया था मजाक

वो कहते हैं, ‘यह मेरे एक्टिंग प्रोसेस का हिस्सा था. उसे कोई अंदाजा नहीं था. उसने सोचा कि मेरा रवैया है, शायद उसने ऐसा सोचा. उसने मजाक में किसी से कहा, ‘क्लाइमेक्स में इसे अच्छे से रॉड मारूंगी.’ बाद में मैं उससे फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिल्ली में मिला. उसका मन बदल गया और उसने सोचा कि मैं बहुत प्यारा हूं. मैंने उसे बताया कि उस समय मैं अपने किरदार में था’.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

2015 की सुपरहिट, जिसके सेट पर भिड़ गई थी दो टॉप हीरोइन, ये एक्टर बना था वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी