Last Updated:
These 7 Movies Were Successful Because Of Villains: आज हम आपको बॉलीवुड की 8 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर हीरो की वजह से नहीं बल्कि विलेन की वजह से हिट साबित हुईं. इनमें ‘शोले’ से लेकर ‘पद्मावत’ तक के नाम शामिल हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में अब तक कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें खलनायक हीरो पर भारी पड़ते नजर आए हैं. आज हम आपको ऐसी ही 8 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. इतना ही नहीं, फिल्म ‘डर’ में विलेन की भूमिका निभाने वाले शाहरुख खान आज सुपरस्टार बनकर बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. तो चलिए आपको उन 8 फ़िल्मों के बारे में विस्तार से बताते हैं.

पद्मावत (2018): संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म थी. इसमें दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती की भूमिका निभाई थीं, जो सिंहली मूल की एक राजपूत रानी थीं और अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती थीं. वह महारावल रतन सिंह (शाहिद कपूर) की पत्नी थीं. सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी (रणवीर सिंह) उनकी सुंदरता के बारे में सुनकर उन्हें गुलाम बनाने के लिए उनके राज्य पर हमला कर देता है. अदिति राव हैदरी, जिम सर्भ, रजा मुराद और अनुप्रिया गोयनका सहायक भूमिकाओं में थे. इस फिल्म ने रणवीर सिंह को इंडस्ट्री में एक नई पहचान दिलाई.

एक विलेन (2014): यह एक रोमांटिक साइको एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था. तुषार हीरानंदानी और मिलाप मिलन जावेरी द्वारा लिखित पटकथा पर आधारित इस फिल्म में रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे. यह फिल्म एक सुधरे हुए अपराधी की कहानी है जो अपनी पत्नी की एक सीरियल किलर के हाथों मौत के बाद फिर से जंग के रास्ते पर चल पड़ता है. इस फिल्म में रितेश एक विलेन के रूप में सबका दिल जीतने में कामयाब रहे थे.

डर (1993): यह भी एक रोमांटिक साइको थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन और निर्माण यश चोपड़ा ने अपने बैनर यश राज फिल्म्स के तहत किया था. इसमें सनी देओल, जूही चावला और शाहरुख खान मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि तन्वी आजमी, अनुपम खेर, अन्नू कपूर और दलीप ताहिल सहायक भूमिकाओं में थे. फिल्म में, किरण अवस्थी (जूही चावला) को एक खौफनाक पीछा करने वाला राहुल मेहरा (खान खान) परेशान करता है, जो नौसेना अधिकारी सुनील मल्होत्रा (सनी देओल) से किरण की सगाई होने पर पागल हो जाता है और किरण को जबरदस्ती अपने लिए लेने का फैसला करता है. इस फिल्म में निगेटिव रोल कर शाहरुख छा गए थे और आज के समय में वह सुपरस्टार बन बॉलीवुड में राज कर कर हैं.

मर्दानी 2 (2019): यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसे गोपी पुथरन ने लिखा और निर्देशित किया था. इसका निर्माण यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा ने किया था. 2014 की फिल्म मर्दानी के सीक्वल में, रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थीं, उनके साथ विशाल जेठवा और जिशु सेनगुप्ता थे. कहानी एक पुलिस अधिकारी, शिवानी शिवाजी रॉय द्वारा एक 21 वर्षीय बलात्कारी और हत्यारे को पकड़ने के प्रयासों पर आधारित है. इस फिल्म में विशाल की भूमिका काफी दमदार थी.

ओमकारा (2006): यह एक क्राइम ड्रामा फिल्म थी, जो विलियम शेक्सपियर के ओथेलो पर आधारित थी, जिसे विशाल भारद्वाज ने सह-लिखित और निर्देशित किया था. इसमें अजय देवगन, करीना कपूर, सैफ अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, विवेक ओबेरॉय और बिपाशा बसु जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. इस फिल्म में लंगड़ा त्यागी के किरदार में सैफ की विलेन वाली भूमिका ने सबका दिल जीत लिया था.

मिस्टर इंडिया (1987): यह एक सुपरहीरो फिल्म थी, जिसका निर्देशन शेखर कपूर ने किया था और इसका निर्माण नरसिम्हा एंटरप्राइजेज के बैनर तले बोनी कपूर और सुरिंदर कपूर ने संयुक्त रूप से किया था. कहानी और पटकथा सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी. इस फिल्म में मोगैम्बो के रूप में नजर अमरीश पुरी को आज भी याद किया जाता है, जबकि फिल्म में लीड रोल में अनिल कपूर थे और उनके साथ श्रीदेवी नजर आई थीं.

शोले (1975): यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म थी, जिसका निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था, निर्माण उनके पिता जीपी सिप्पी ने किया और लेखन सलीम-जावेद ने किया था. यह फिल्म दो अपराधियों वीरू (धर्मेंद्र) और जय (अमिताभ बच्चन) के बारे में थी, जिन्हें एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर (संजीव कुमार) क्रूर डाकू गब्बर सिंह (अमजद खान) को पकड़ने के लिए नियुक्त करता है. यह फिल्म आज भी गब्बर सिंह के लिए मशहूर है.

खलनायक (1993): यह एक एक्शन क्राइम फिल्म थी, जिसका लेखन, निर्देशन और निर्माण सुभाष घई ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड के तहत किया था. इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे, जबकि माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, राखी गुलजार और जैकी श्रॉफ सहायक भूमिकाओं में थे. इस फल्म निगेटिव रोल प्ले करके संजय दत्त रातोंरात मशहूर हो गए थे. इश फिल्म में उन्होंने अपराधी बल्लू का किरदार निभाया था.
September 09, 2025, 16:13 IST





