मनोरंजन » दंगल का रिकॉर्ड बरकरार, धुरंधर 2 और वाराणसी से टूटने की उम्मीद.

दंगल का रिकॉर्ड बरकरार, धुरंधर 2 और वाराणसी से टूटने की उम्मीद.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

भारतीय सिनेमा में ‘दंगल’ का ₹2000 करोड़ का रिकॉर्ड अब तक अटूट रहा है, लेकिन फिल्म मार्केटिंग एक्सपर्ट वरुण गुप्ता को लगता है कि यह जल्द टूट सकता है. उनका मानना है कि अगले डेढ़ साल में धुरंधर 2, एस.एस. राजामौली की वाराणसी और नितेश तिवारी की रामायण पार्ट वन जैसी तीन बड़ी फिल्में इस मुकाम को पार कर सकती हैं. वरुण के मुताबिक, इन फिल्मों की स्केल, स्टारकास्ट और ग्लोबल अपील उन्हें बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक बना सकती है. अब सवाल यही है कि आखिर ‘दंगल’ का ताज किसके सिर सजेगा.

ख़बरें फटाफट

ध्वस्त होने वाला है 'दंगल' का 9 साल पुराना रिकॉर्ड! 'धुरंधर 2' पर है दांवZoom

धुरंधर 2 और वाराणसी को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है.

नई दिल्ली.  9 साल पहले एक बॉलीवुड फिल्म आई थी जिसके रिकॉर्ड आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है. ये दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है. फिल्म का नाम गेस करना कोई बड़ी बात नहीं. आमिर खान की ‘दंगल’ का रिकॉर्ड 9 सालों से कायम है. ‘धुरंधर’ की छप्परफाड़ कमाई के बावजूद ये रिकॉर्ड टूटा नहीं, लेकिन इस साल आने वाली ‘धुरंधर 2’ और अगले साल आने वाली महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ‘वाराणसी’ को लेकर बड़े दावे हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म का रिकॉर्ड टूट सकता है.

बाहुबली, आरआर, एनिमल, धुरंधर जैसी फिल्मों का प्रमोशन करने वाले वरुण गुप्ता ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए फिल्मों के बदलते दौर पर जोर दिया. वो कहते हैं कि फिल्मों का दौर बदल रहा है और अब जल्द ही आमिर खान की दंगल का रिकॉर्ड ब्रेक हो सकता है. उन्होंने भारी-भरकम बजट वाली फिल्मों पर दांव लगाया है.

‘धुरंधर 2’ को लेकर है जबरदस्त बज

वो कहते हैं कि उनकी कंपनी मैक्स मार्केटिंग इस वक्त बेहद विविध प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. एक तरफ धुरंधर 2 जैसी हाई-ऑक्टेन फिल्म है, तो दूसरी ओर सूरज बड़जात्या की पारिवारिक भावनाओं से भरपूर नई फिल्म है. वरुण कहते हैं कि सूरज बड़जात्या काफी समय बाद फैमिली फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं, लेकिन वो ये देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि आज की ऑडियंस उन्हें कैसा रिस्पांस देती है.

‘वाराणसी’ को लेकर उत्साहित हैं वरुण

वरुण ने कहा कि अगले साल एसएस राजामौली की वाराणसी भी आने वाली है जिसपर ढेर सारे पैसे लगाए गए हैं. वरुण के मुताबिक, एस.एस. राजामौली की आने वाली फिल्म वाराणसी उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. वह कहते हैं कि अगर किसी डायरेक्टर की फिल्म पर आंख बंदकर के दांव लगाने से उन्हें डर नहीं लगता है तो वो एसएस राजामौली की फिल्म है. फिल्म मार्केटिंग संभाले वाले वरुण के अनुसार वो हर बार अपनी फिल्मों से दर्शकों की उम्मीद पर खरे उतरते हैं. महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर यह टाइम-ट्रैवल एडवेंचर विदेशी बाजारों में भी भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन साबित हो सकती है.

उनके मुताबिक राजामौली की फिल्म वाराणसी को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. वो हाल ही में रिलीज हुई सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. अगर कोई फिल्म इसके बज को टक्कर दे सकती है तो वो आदित्य धर की धुरंधर 2 है. धुरंधर की सफलता के बाद से कयास लग रहे हैं कि धुरंधर 2 सिनेमाघरों में छप्परफाड़ कमाई करने वाली है.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

ध्वस्त होने वाला है ‘दंगल’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड! ‘धुरंधर 2’ पर है दांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी