खेल » थिएटर्स को नहीं मिल रहे दर्शक, मालिकों ने कर डाली गुजारिश, क्या सस्ते होंगे टिकट?

थिएटर्स को नहीं मिल रहे दर्शक, मालिकों ने कर डाली गुजारिश, क्या सस्ते होंगे टिकट?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

OTT के बढ़ते चलन के साथ सिनेमाघरों को स्ट्रगल करना पड़ रहा है. कोविड की मार से थिएटर्स अभी तक उबर नहीं पाए हैं. सिनेमाघर के मालिकों ने चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) चेयरमैन से मुलाकात कर फिल्म टिकट पर जीएस…और पढ़ें

थिएटर्स को नहीं मिल रहे दर्शक, मालिकों ने कर डाली गुजारिश
नई दिल्ली. दिल्ली समेत देशभर के सिनेमाघरों के मालिक और ऑपरेटर्स इन दिनों गहरी आर्थिक मुश्किलों से गुजर रहे हैं. कोरोना महामारी के बाद से फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाई है. ऐसे में सिनेमाघर मालिकों ने सरकार से गुहार लगाई है कि सिनेमा टिकटों पर लगने वाले GST की दरों को कम किया जाए, ताकि दर्शकों का रुझान फिर से थिएटर की ओर बढ़ सके.

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि कई सिनेमा ऑपरेटर्स ने उनसे मुलाकात की और अपनी समस्याएं साझा कीं. इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि टिकटों पर मौजूदा 12% और 18% GST को घटाकर 200 रुपए तक के टिकट पर केवल 5% और 200 रुपए से ऊपर के टिकट पर 12% किया जाए.

टिकट पर लगता है 12-18 प्रतिशत GST

फिलहाल नियमों के तहत 100 रुपए तक के टिकट पर 12% और 100 रुपए से ऊपर के टिकट पर 18% GST लिया जाता है. इसका सीधा असर टिकट की कीमत पर पड़ता है, जिससे दर्शकों का थिएटर जाना महंगा हो जाता है. बृजेश गोयल का कहना है कि अगर GST घटा दिया जाए तो टिकट 40 से 50 रुपए तक सस्ते हो सकते हैं. इससे लोगों का रुझान फिर से बड़े पर्दे की ओर बढ़ सकता है और इंडस्ट्री को राहत मिलेगी.

सिनेमा मालिकों का कहना है कि अब दर्शकों का पैटर्न बदल गया है. पहले जहां लोग महीने में कई बार फिल्में देखने जाते थे, वहीं अब अधिकतर दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों का इंतजार करने लगे हैं. अब औसतन लोग साल में केवल एक-दो फिल्में ही थिएटर में देखने जाते हैं.

इस साल केवल ‘छावा’, ‘सैय्यारा’ और ‘रेड 2’ जैसी कुछ ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं. वहीं ज्यादातर फिल्में तो अपनी लागत तक नहीं निकाल पाईं. ऐसे में महंगे टिकट और बढ़ते खर्चों के बीच सिनेमाघरों के लिए टिके रहना और मुश्किल हो गया है.

सिनेमा ऑपरेटर्स का मानना है कि सरकार अगर GST दरों में राहत देती है तो यह कदम न सिर्फ थिएटर मालिकों को सहारा देगा, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को भी फिर से मजबूती दिला सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

थिएटर्स को नहीं मिल रहे दर्शक, मालिकों ने कर डाली गुजारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी