मनोरंजन » ‘थर्ड रेट एक्टर फ्रॉम अ थर्ड वर्ल्ड कंट्री’, जब भारत-अमिताभ बच्चन को कहा गया ये, अब बिग बी ने दिया कारारा जवाब

‘थर्ड रेट एक्टर फ्रॉम अ थर्ड वर्ल्ड कंट्री’, जब भारत-अमिताभ बच्चन को कहा गया ये, अब बिग बी ने दिया कारारा जवाब

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अमिताभ बच्चन ने बताया कि एक देश में उन्हें थर्ड वर्ल्ड कंट्री का थर्ड रेट एक्टर कहा था. लेकिन वह बताना चाहते हैं कि भारत नंबर वन हैं. उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, “ठोक ठोक के ठोक, दिया है, दुश्मन के सब हत्यारों को, नेत्रहीन, महिला, पुरुष, अब Uउन्नीस ने भी, साबित कर दिया है सबको! ये भारत देश महान है, न रुका झुका है कभी कहीं, चुनौती दी, तो पहुंचा देंगे, समझ गये ना- वहीं !!!??

ख़बरें फटाफट

'थर्ड रेट एक्टर फ्रॉम अ थर्ड वर्ल्ड कंट्री', जब भारत-अमिताभ को कहा गया येZoom

अमिताभ बच्चन ने भारत को बताया नंबर एक देश. (फोटो साभारः अमिताभ ब्लॉग)

मुंबई. अमिताभ बच्चन ने हाल ही में भारत की अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार जीत पर गर्व जताया. भारत ने इंग्लैंड को जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 100 रन से हराकर U19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी जीत दर्ज की. इस ऐतिहासिक जीत ने अमिताभ को भारत की बदलती वैश्विक पहचान पर सोचने के लिए प्रेरित किया, न सिर्फ क्रिकेट में बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी. उन्होंने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में सालों पहले की एक निजी याद को शेयर किया, जब एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके साथ हुई घटना ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया. उन्होंने देश का नाम नहीं बताया, लेकिन कहा कि उन्हें एक विदेशी फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रित किया गया था.

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, “फ्लाइट में मैंने एक अखबार देखा जिसमें मेरी किसी फिल्म की तस्वीर थी. भाषा समझ में नहीं आई, तो मैंने एयर होस्टेस से पूछा कि इसमें क्या लिखा है. उसने बताया कि यह एक भारतीय फिल्म का पोस्टर है और अखबार में लिखा है कि एक्टर उस देश में आ रहा है.”

अमिताभ बच्चन का ब्लॉग.

अमिताभ बच्चन ने बताया कि जैसे ही वह फ्लाइट से उतरे, भीड़ जमा होने लगी और उनके लिए प्लेन से इमिग्रेशन काउंटर तक पहुंचना लगभग नामुमकिन हो गया. हालात तेजी से बिगड़ गए और स्थानीय प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा. उन्होंने लिखा, “लोग मुझे घेरते रहे और चलना भी मुश्किल हो गया अफरातफरी इतनी बढ़ गई कि पुलिस को मुझे भीड़ से निकालना पड़ा, एयरपोर्ट से बाहर ले जाना पड़ा और सीधे होटल पहुंचाना पड़ा.”

इस अनोखे अनुभव में बच्चन ने बताया कि उनके इमिग्रेशन की औपचारिकताएं होटल में ही पूरी की गईं. उन्होंने कहा कि भीड़ की वजह से उन्हें घुटन महसूस हुई. पूरे प्रवास के दौरान पुलिस एस्कॉर्ट और पेट्रोल कार उनके साथ रही, चाहे वे किसी कार्यक्रम में जा रहे हों या घूमने.

पत्रकार ने अमिताभ बच्चन को कहा थर्ड रेट एक्टर

इस सब के बीच, उस देश के एक सीनियर जर्नलिस्ट अमिताभ बच्चन पर एक आर्टिकल लिखा जिसकी हेडलाइन ने उन्हें चौंका दिया. उसमें लिखा था, “इस थर्ड रेट एक्टर फ्रॉम अ थर्ड वर्ल्ड कंट्री को इतनी तवज्जो क्यों दी जा रही है?” इस कमेंट पर अमिताभ ने कहा कि उन्हें उनकी आलोचना से कोई दिक्कत नहीं थी.

भारत नंबर वन हैः अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा, “थर्ड रेट एक्टर वाली बात मेरे लिए स्वीकार्य थी. लेकिन भारत को थर्ड वर्ल्ड कंट्री कहना बहुत गहराई से चोट पहुंचाने वाला था. मैं आज फिर से स्पष्टता के लिए कहता हूं. U19 क्रिकेट — भारत, वर्ल्ड चैंपियन. ब्लाइंड, महिला, पुरुष क्रिकेट — सभी वर्ल्ड चैंपियन. हम नंबर वन हैं. दुनिया में पहले नंबर पर हैं. हम अब थर्ड वर्ल्ड कंट्री नहीं हैं. हम फर्स्ट वर्ल्ड नेशन हैं. भारत माता की जय!”

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

‘थर्ड रेट एक्टर फ्रॉम अ थर्ड वर्ल्ड कंट्री’, जब भारत-अमिताभ को कहा गया ये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी