Last Updated:
जेफरीज ने ओएनजीसी, आईएचसीएल, बेलराइज़ इंडस्ट्रीज़ और आवास फाइनेंसियर्स के शेयरों को ‘बाय’ रेटिंग दी है. इन शेयरों में 19% से 54% तक की बढ़त की संभावना है.
जेफरीज ने 4 स्टॉक्स में पैसा लगाने की सलाह दी है. तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) जेफरीज के टॉप पिक्स है. ब्रोकरेज का कहना है कि Q1 में ओएनजीसी का स्टैंडअलोन EBITDA ₹187 अरब रहा जो अनुमानों के अनुरूप था. केजी बेसिन और मुंबई हाई प्रोजेक्ट से आने वाले उत्पादन में वृद्धि कंपनी के लिए बड़ा ट्रिगर साबित होगी. तेल की कीमतों में स्थिरता के कारण कंपनी की कमाई में सुधार हो सकता है. जेफरीज ने ओएनजीसी शेयर का टारगेट प्राइस ₹233.60 रुपये तय किया है.
बेलराइज़ इंडस्ट्रीज़ टारगेट प्राइस
आवास फाइनेंसियर्स पर भी ब्रोकरेज बुलिश
हाउसिंग फाइनेंस कंपनी आवास फाइनेंसियर्स शेयर को जेफरीज ने ‘बाय’ रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने इस शेयर का टारगेट प्राइस ₹2,175 तय किया है जो करंट प्राइस से 27% ज्यादा है. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि दूसरी तिमाही से डिस्बर्समेंट सामान्य हो जाएंगे और स्प्रेड्स में और सुधार देखने को मिलेगा. FY25-28 के दौरान EPS में 18% CAGR और ROE में 14% से बढ़कर 15% तक सुधार की संभावना जताई गई है.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 14, 2025, 07:21 IST





