विदेश » तेल वहीं से खरीदेंगे जहां से सस्‍ती डील मिलेगी… वेंस के दावे पर मॉस्‍को में भारतीय राजदूत का दोटूक जवाब

तेल वहीं से खरीदेंगे जहां से सस्‍ती डील मिलेगी… वेंस के दावे पर मॉस्‍को में भारतीय राजदूत का दोटूक जवाब

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस भारत के साथ डोनाल्‍ड ट्रंप की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए दबाव वाला खेल खेलना चाहते थे. रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने दोटूक जवाब देते हुए साफ कर दिया कि भारत उसी से तेल ख…और पढ़ें

जो सस्‍ती डील देगा तेल खरीदेंगे... वेंस के दावे पर भारतीय राजदूत का दोटूक जवाबजेडी वेंस को भारत का जवाब. (File Photo)
हाल ही में अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस ने भारत पर लगे टैरिफ को लेकर सफाई दी थी. कहा गया कि भारत पर इतना टैरिफ इसलिए लगाया जा रहा है क्‍योंकि हम रूस से कच्‍चा तेल खरीदने को लेकर उनकी बात नहीं मान रहे हैं. इसपर मॉस्‍को में भारत के राजदूत विनय कुमार ने वेंस को टका सा जवाब दिया. उन्‍होंने साफ-साफ शब्‍दों में कह दिया कि भारतीय कंपनियां वहीं से तेल खरीदेंगी, जहां से सस्‍ती और बेहतर डील मिलेगी. उनका कहना था कि देश की 1.4 अरब आबादी की ऊर्जा सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

रूस की सरकारी एजेंसी TASS को दिए इंटरव्यू में कुमार ने कहा, “हमारी पॉलिसी बहुत साफ है. ट्रेड पूरी तरह वाणिज्यिक आधार पर होता है और भारतीय कंपनियां वही सौदा चुनेंगी, जो उनके लिए सबसे फायदेमंद होगा. हमारा मकसद सिर्फ एक है, भारत के लोगों की ऊर्जा सुरक्षा.”

यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर निशाना साधा है. अमेरिकी ट्रंप प्रशासन ने भारतीय सामानों पर टैरिफ 50% तक बढ़ा दिया है और रूसी तेल आयात पर 25% अतिरिक्त ड्यूटी ठोंक दी है. अमेरिका का आरोप है कि भारत की तेल खरीद रूस के यूक्रेन युद्ध को फंड कर रही है, लेकिन भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है.

विनय कुमार ने अमेरिकी कार्रवाई को “अनुचित और अन्यायपूर्ण” बताते हुए कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हित की रक्षा के लिए हर ज़रूरी कदम उठाएगा. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी वॉशिंगटन की आलोचना पर तगड़ा पलटवार किया. उन्होंने कहा, “ये बड़ी अजीब बात है कि जो लोग खुद को प्रो-बिज़नेस प्रशासन कहते हैं, वही दूसरों पर बिज़नेस करने का आरोप लगा रहे हैं. अगर आपको भारत से तेल या प्रोडक्ट खरीदने में परेशानी है तो मत खरीदिए. कोई आपको मजबूर नहीं कर रहा.”

authorimg

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homeworld

जो सस्‍ती डील देगा तेल खरीदेंगे… वेंस के दावे पर भारतीय राजदूत का दोटूक जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी