भारत » तेज प्रताप में CM बनने की अधिक काबिलियत… तो अब बिहार में नई सियासी जंग! किस नेता ने कही तेजस्वी को टेंशन वाली बात

तेज प्रताप में CM बनने की अधिक काबिलियत… तो अब बिहार में नई सियासी जंग! किस नेता ने कही तेजस्वी को टेंशन वाली बात

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कथित तौर पर महागठबंधन के सीएम चेहरा तेजस्वी यादव हैं. हालांकि,महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर कांग्रेस की चुप्पी से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. दूसरी ओर तेजस्वी यादव…और पढ़ें

तेज प्रताप में CM बनने की अधिक काबिलियत... तो अब बिहार में नई सियासी जंग!तेज प्रताप बनाम तेजस्वी यादव, अब बिहार में सीएम पद की जंग!
पटना. वीवीआईपी पार्टी के सुप्रीमो प्रदीप निषाद ने एक टेलिविजन चैनल से बातचीत में बड़ा बयान देते हुए कहा कि तेज प्रताप यादव में मुख्यमंत्री बनने की पूरी काबिलियत है. प्रदीप निषाद ने तेजस्वी यादव की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा, तेजस्वी नौवीं पास हैं, जबकि तेज प्रताप पढ़े-लिखे हैं. बिहार को पढ़ा-लिखा सीएम चाहिए. वीवीआईपी प्रमुख का यह बयान महागठबंधन और आरजेडी के लिए नई सियासी चुनौती बन गया है. बता दें कि तेज प्रताप के नेतृत्व में पांच पार्टियों का गठबंधन बना है और इस गठबंधन ने बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. तेज प्रताप ने 16 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है, जबकि बाकी सीटों पर गठबंधन के सहयोगी दलों के प्रत्याशी मैदान में होंगे. प्रदीप निषाद ने दावा किया कि उनके गठबंधन के समर्थन के बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी और तेज प्रताप को सीएम बनाने की मांग उनके गठबंधन की प्राथमिकता है.

मुकेश सहनी पर साधा निशाना

प्रदीप निषाद ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता मुकेश सहनी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने मुकेश सहनी को ‘बहरूपिया और बिजनेसमैन’ करार देते हुए कहा कि वह निषाद समाज को बरगलाने का काम कर रहे हैं. प्रदीप निषाद ने दावा किया कि उनका गठबंधन ऐसी सीटों पर भी उम्मीदवार उतारेगा, जहां सहनी की पार्टी मैदान में होगी, ताकि उन्हें हराया जा सके. उन्होंने कहा, महागठबंधन में सहनी को 11-12 सीटें मिलेंगी, लेकिन वह एक भी नहीं जीत पाएंगे.

बिहार की सियासत में नया मोड़

बता दें कि आरजेडी से निष्कासित होने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी अलग राह चुनी है. अब उनके गठबंधन की ओर से तेज प्रताप यादव को सीएम पद का उम्मीदवार बताने के साथ ही तेजस्वी यादव से अधिक काबिल बताने वाले कदम ने बिहार की सियासत में सरगर्मी ला दी है. उनके गठबंधन का दावा है कि बिहार में सरकार बनाने के लिए उनकी सहमति जरूरी होगी. जानकार कहते हैं कि अगर यह स्थिति आई तो महागठबंधन के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है, क्योंकि तेजस्वी और तेज प्रताप के बीच सियासी जंग परिवार और पार्टी दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकती है.

तेज प्रताप यादव को सीएम बनाने की मांग, प्रदीप निषाद ने बढ़ाई तेजस्वी यादव और आरजेडी की टेंशन

तेज प्रताप की लीडरशिप में नया गठबंधन

बता दें कि टीम तेज प्रताप के बैनर के साथ तेज प्रताप यादव ने हाल ही में पांच पार्टियों के साथ गठबंधन का ऐलान किया है, जिनमें विकास वंचित इंसान पार्टी (VVIP) भी शामिल है और इसके अध्यक्ष प्रदीप निषाद हैं. प्रदीप निषाद पहले मुकेश सहनी की VIP पार्टी में थे और अब अपनी अलग पार्टी बना ली है. इसके अलावा भोजपुर निवासी भरत सिंह की पार्टी भोजपुरिया जन मोर्चा (BJM) है जो स्थानीय मुद्दों पर राजनीति करती है. वहीं, प्रगतिशील जनता पार्टी (PJP) भी इस गठबंधन में है जिनके प्रमुख मनोरंजन श्रीवास्तव हैं , जो पहले बीजेपी में रह चुके हैं. इसके अतिरिक्त लोकसभा चुनाव लड़ चुके विद्यानंद राम की वाजिब अधिकार पार्टी (WAP) और किसानों के मुद्दों पर केंद्रित संयुक्त किसान विकास पार्टी (SKVP) तेज प्रताप के साथ मैदान में उतरने को तैयार है. इसमें शामिल नेताओं का कहना है कियह गठबंधन सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और संपूर्ण बदलाव के लिए काम करेगा.

बिहार की सियासत में क्या होगा?

ऐसा माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेज प्रताप यादव ने भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जानकार कहते हैं कि अगर यही बिहार में यह सियासी सीन आगे बढ़ा तो तेज प्रताप और तेजस्वी के बीच यह टकराव न केवल आरजेडी, बल्कि पूरे महागठबंधन की रणनीति को प्रभावित कर सकता है. प्रदीप निषाद के बयान ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है. अब सवाल यह है कि क्या तेज प्रताप का गठबंधन बिहार की सत्ता की चाबी बन पाएगा, या यह भाई-भाई की जंग आरजेडी को कमजोर कर देगी? अब सवाल यह कि सियासी जंग महागठबंधन और आरजेडी के लिए चुनौती बन सकती है? क्या तेज प्रताप की यह रणनीति बिहार की सियासत बदलेगी?

authorimg

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebihar

तेज प्रताप में CM बनने की अधिक काबिलियत… तो अब बिहार में नई सियासी जंग!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी