Last Updated:
Bihar Chunav 2025: तेजस्वी यादव ने भूमिहारों के गढ़ में बड़ा खेल कर दिया है. बेगूसराय के कद्दावर भूमिहार नेता और जेडीयू के पूर्व विधायक बोगो सिंह अब आरजेडी में शामिल हो गए हैं. क्या 2025 के बिहार चुनाव से पहले …और पढ़ें
बिहार के इस भूमिहार नेता को तेजस्वी ने पार्टी में शामिल कराया.पटना. आरजेडी के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के बीच में ही बड़ा बम फोड़ दिया है. यह ‘बम’ बेशक बिहार की राजधानी पटना से तकरीबन 120-130 किलोमीटर की दूरी पर फूटा है, लेकिन इसकी गूंज बिहार चुनाव 2025 तक सुनाई देने वाली है. दरअसल, तेजस्वी यादव ने उस मिथ्या को खत्म करने की दिशा में पहला कदम चल दिया है, जिसमें कहा जाता है कि आऱजेडी भूमिहारों के लिए पार्टी नहीं है. तेजस्वी ने बेगूसराय से ही भूमिहार पॉलिटिक्स शुरू कर दिया है, जहां कभी उनके पिता लालू यादव का हेलिकॉप्टर नहीं उतर पाया था. बेगूसराय में लालू यादव की सभाओं में चप्पल-जूते चले थे. अब उसी बेगूसराय में तेजस्वी यादव ने एक बड़े भूमिहार नेता बोगो सिंह को आरजेडी में शामिल कर बड़ा मैसेज दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बोगो सिंह मटिहानी विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले हैं? बोगो सिंह के मटिहानी से चुनाव लड़ने पर बेगूसराय के साथ-साथ अगल-बगल के जिलों खगड़िया, लखीसराय और समस्तीपुर में भूमिहार वोटरों में आरजेडी सेंध लगाएगी?
बेगूसराय में तेजस्वी ने कर दिया बड़ा खेल?
बेगूसराय की सात विधानसभा सीटों बेगूसराय, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, चेरिया बरियारपुर और बखरी में भूमिहार समुदाय का प्रभाव महत्वपूर्ण है. इस समुदाय की आबादी यहां 20 से 30 प्रतिशत तक है, लेकिन उनकी आर्थिक संपन्नता और संगठित राजनीतिक सक्रियता उन्हें निर्णायक बनाती है. बेगूसराय में यादव, मुस्लिम और अति-पिछड़ा वर्ग भी अहम हैं, लेकिन भूमिहारों का रुझान अक्सर चुनावी नतीजों को प्रभावित करता है.
कौन हैं बोगो सिंह?
भूमिहार वोटरों पर कितना असर पड़ेगा?
बेगूसराय में यह कदम कई मायनों में अहम है. पहला, बोगो सिंह की मौजूदगी से मटिहानी और आसपास की सीटों पर आरजेडी को भूमिहार वोटों का एक हिस्सा मिल सकता है. दूसरा, यह जदयू को कमजोर करने की रणनीति है, क्योंकि बोगो सिंह का स्थानीय कार्यकर्ताओं पर प्रभाव जदयू के लिए नुकसानदायक हो सकता है. तीसरा, तेजस्वी की यह रणनीति बेगूसराय में आरजेडी की ‘MY’ छवि को तोड़कर व्यापक सामाजिक आधार बनाने की कोशिश है.

भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा…और पढ़ें
भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा… और पढ़ें
Begusarai,Bihar
August 18, 2025, 18:49 IST





