Last Updated:
Tejashwi Yadav News: नवादा में तेजस्वी यादव की यात्रा के दौरान समर्थक की आवाज पर रजौली के आरजेडी विधायक प्रकाश वीर का टिकट कट गया, जिससे आरजेडी में हलचल और कई विधायकों में डर फैल गया. वहीं, बीजेपी के सामने भी ए…और पढ़ें
क्या तेजस्वी यादव अपने पिता के रास्ते पर चल दिए?पटना. राजनीति में कब, कहां और किसकी आवाज असर कर जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. कुछ ऐसा ही हुआ तेजस्वी यादव के ‘वोटर अधिकार यात्रा’ जब नवादा पहुंची थी. तेजस्वी यादव का काफिला गुजर रहा था तभी एक शख्स ने आवाज लगाते हुए कहा. ‘तेजस्वी भैया… ओ तेजस्वी भैया… प्रकाश वीर को हटाना होगा आपको… कट गया न… धन्यवाद भैया वह आपके नाम पर जीत रहा था.. हां कट गया धन्यवाद भैया…’ भीड़ उमड़ी हुई थी, नारे लग रहे थे, लेकिन इसी बीच एक आवाज और उसी समय में हाथ से इशारा कर बता दिया है रजौली के विधायक का टिकट कट गया. यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. खास बात यह है कि इस वीडियो में तेजस्वी ने अपने पिता लालू यादव स्टाइल में ही समर्थकों की आवाज सुनकर ऑन स्पॉट फैसला सुना दिया.
जनता से निकली एक आवाज ने विधायक की कुर्सी कटवा दी
प्रकाश वीर रजौली के मौजूदा आरजेडी विधायक हैं. लेकिन उनके खिलाफ पिछले कुछ वर्षों से स्थानीय स्तर पर असंतोष बढ़ता जा रहा था. इलाके के लोगों का आरोप है कि विधायक बनने के बाद उन्होंने न तो क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दिया और न ही जनता से संवाद बनाए रखा. सड़क, अस्पताल, शिक्षा हर मोर्चे पर जनता को मायूसी ही हाथ लगी. स्थानीय लोगों से उनकी दूरी और पटना क्षेत्र से दूरी बनाना उनको महंगा पड़ गया. बुजुर्गों को शिकायत है कि नेता अब गांव में झांकते तक नहीं.
दूसरी पार्टी में शामिल होना टिकट की गारंटी
आरजेडी में कितने विधायकों का टिकट कटने वाला है?
एक वरिष्ठ आरजेडी नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ‘रजौली ही नहीं तकरीबन दो दर्जन सीटिंग एमएलए का टिकट कट सकता है. तेजस्वी यादव इस बार एंटी इनकंबेंसी को लेकर सचेत हैं. ऐसे में पार्टी के भीतर गंभीर मंथन चल रहा है. पार्टी जमीनी फीडबैक पर काम कर रही है.कई विधायकों के टिकट बदलने की पूरी संभावना है.

भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा…और पढ़ें
भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा… और पढ़ें
Patna,Patna,Bihar
August 24, 2025, 16:27 IST





