Last Updated:
अरिजीत सिंह, साचेत, जुबिन नौटियाल, दिलजीत दोसांझ, करण औजला और अरमान मलिक जैसे नामी सिंगर्स के दौर में ये सिंगर भी लोगों के फेवरेट्स में से एक है. शादियों में गाने वाला ये सिंगर आज करोड़ों को मालिक है.

नई दिल्ली. कहते हैं कि जब जिंदगी धोखा देती है तो इंसान दो रास्तों पर जाता है. वह या तो हार मान लेता है या फिर मेहनत से दुनिया को दिखा देता है कि वह किस मिट्टी का बना है. यही कहानी है भारत के एक मशहूर सिंगर की, जिसे कभी उसकी गर्लफ्रेंड ने यह कहकर छोड़ दिया था ‘तेरे पास तो पैसे नहीं हैं…’. लेकिन आज वही सिंगर बॉलीवुड से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री तक अपनी अलग पहचान बना चुका है. उसके गानों पर करोड़ों लोग झूमते हैं, उसकी आवाज ने उसे स्टार बना दिया है और उसके पास अब शोहरत के साथ-साथ करोड़ों की दौलत भी है. क्या आप पहचाने ये कौन हैं?

चलिए सस्पेंस को खत्म करते हैं और बताते हैं कि ये कौन हैं. ये वो सिंगर और एक्टर हैं, जो इन दिनों सुर्खियों में हैं. जी हैं, ये हैं पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा . जो इन दिनों अपने दो गानों को लेकर बैक-टू-बैक विवादों में हैं. आज गुरु रंधावा का बर्थडे है. वह 34 साल के हो गए. इन 34 सालों में उन्होंने कई अप एंड डाउन्स देखे हैं. फोटो साभार-@gururandhawa/Instagram

हाल ही में, उनके गाने ‘अजुल’ को लेकर विवाद गरमाया हुआ है. उनके इस गाने में स्कूली लड़कियों की छवि को खराब करने का आरोप लगा है. इस विवाद के बीच यह गाना युवाओं की जुबान पर चढ़ा हुआ है और यूट्यूब पर इस गाने को 40 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. फोटो साभार-@gururandhawa/Instagram

गुरु रंधावा का असली नाम गुरशरणजोत सिंह रंधावा है और उनका जन्म 30 अगस्त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ था. बताया जाता है कि गुरु को बचपन से ही म्यूजिक की ओर झुकाव था और जब वह स्कूल में पढ़ाई करते थे तो वहां सिंगिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया करते थे. गुरु ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे स्टेज शो और शादियों में सिंगिंग करके की. यहीं से उनका सिंगिंग सफर शुरू हुआ और 2012 में गुरु का पहला गाना ‘सेम गर्ल’ रिलीज हुआ, जिसमें उन्होंने सिंगर अर्जुन के साथ काम किया. हालांकि, यह गाना ज्यादा सफल नहीं रहा. फोटो साभार-@gururandhawa/Instagram

इसके बाद 2013 में उन्होंने अपनी पहली एल्बम ‘पेज वन’ रिलीज की, लेकिन असली सफलता 2015 में आए गाने ‘पटोला’ से मिली, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इस गाने को उन्होंने मशहूर रैपर बोहेमिया के साथ गाया. ऐसा बताया जाता है कि गुरशरणजोत सिंह रंधावा को ‘गुरु’ नाम रैपर बोहेमिया ने दिया, जिससे उनकी किस्मत भी बदल गई. ‘पटोला’ से मिली सफलता को गुरु रंधावा ने खुद पर हावी होने नहीं दिया और उन्होंने ‘लाहौर’, ‘हाई रेटेड गबरू’, ‘सूट’, ‘बन जा रानी’, ‘मेड इन इंडिया’, ‘ईशारे तेरे’, ‘तेरे ते’, ‘स्लोली स्लोली’ और ‘दारु वारगी’ जैसे मशहूर गाने गाए. फोटो साभार-@gururandhawa/Instagram

इन गानों को मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने आवाज दी है, जिन्होंने अपनी जादुई आवाज और अनूठे अंदाज से पंजाबी और बॉलीवुड संगीत की दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया है. उनके गाने न सिर्फ युवाओं के दिलों पर राज करते हैं, बल्कि उनकी हर बीट पर थिरकने को मजबूर भी करते हैं. फोटो साभार-@gururandhawa/Instagram

उनके गाने ‘लाहौर’ को यूट्यूब पर 1.1 बिलियन से ज्यादा और ‘हाई रेटेड गबरू’ को 1.2 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. गुरु के कई गाने ऐसे हैं, जिन्हें 500 मिलियन से अधिक व्यूज यूट्यूब पर मिले हैं और आज भी शादियों और पार्टियों में जमकर बजते हैं. फोटो साभार-@gururandhawa/Instagram

पंजाबी गानों के जरिए सफलता का स्वाद चखने वाले गुरु ने 2017 में आई फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ के गाने ‘सूट सूट करदा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने ‘तुम्हारी सुलु’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘नवाबजादे’ और ‘ब्लैकमेल’ जैसी फिल्मों में भी गाने गाए. फोटो साभार-@gururandhawa/Instagram

गुरु रंधावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा प्राइवेट रहते हैं. हालांकि,इसके बावजूद उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा है. उर्वशी रौतेला,नोरा फतेही और पिछले कुछ समय से उनका नाम बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के साथ भी जोड़ा जा रहा है. मगर एक इंटरव्यू में सिंगर ने कहा था कि वो दोनों बेस्टफ्रेंड्स की तरह हैं और दोनों साथ में काफी मस्ती करते हैं. फोटो साभार-@gururandhawa/Instagram

कपिल शर्मा के शो में गुरु रंधावा ने बताया था कि जब वो अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे. उस समय उनकी एक गर्लफ्रेंड थी, लेकिन उसने उन्हें यह कहकर छोड़ दिया था कि उनके पास पैसे नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें तो आज उनकी नेटवर्थ 50 करोड़ है. फोटो साभार-@gururandhawa/Instagram
August 30, 2025, 09:33 IST





