मनोरंजन » ‘तुम दोबारा शादी करना चाहते थे, अधूरा रह गया इरफान खान की पत्नी सुतापा का सपना, वेडिंग एनिवर्सरी पर आई पति की याद

‘तुम दोबारा शादी करना चाहते थे, अधूरा रह गया इरफान खान की पत्नी सुतापा का सपना, वेडिंग एनिवर्सरी पर आई पति की याद

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सुतापा सिकदर ने अपनी शादी की सालगिरह पर दिवंगत पति इरफान खान को भावुक अंदाज में याद किया. इस मौके पर उन्होंने इरफान के शहर टोंक का दौरा किया. सुतापा ने इमोशनल पोस्ट में बताया कि अभिनेता की इच्छा थी कि शादी के 25 साल पूरे होने पर वे दोबारा पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी करें, लेकिन यह सपना अधूरा रह गया.

ख़बरें फटाफट

'तुम दोबारा शादी करना चाहते थे, अधूरा रह गया इरफान खान की पत्नी सुतापा का सपनाZoom

नई दिल्ली.  इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर अक्सर सोशल मीडिया पर दिवंगत एक्टर से जुड़ी यादें साझा करती रहती हैं. दिवंगत इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर अपनी 25वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर पति को याद कर टूट गईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इरफान खान के नाम एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है और वो अपने बच्चों के साथ एक्टर के गांव टोंक, राजस्थान घूमने गईं.

सुतापा और इरफान खान की 23 फरवरी को वेडिंग एनिवर्सरी थी. इस खास दिन को मनाने के लिए सुतापा अपने बेटे बाबिल और अयान के साथ राजस्थान के टोंक गई थीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने ट्रिप की झलक शेयर करते हुए बताया कि उनकी शादी की तारीख 23 फरवरी इसलिए चुनी गई थी क्योंकि यह उनका जन्मदिन भी है. इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह थी कि इरफान खान को तारीख याद रखने में मुश्किल न हो. सुतापा कहती हैं कि एक्टर को डेट याद रखने में हमेशा मुश्किल होती थी.

सुतापा सिकदर को सता रही इरफान खान की याद

उन्होंने लिखा कि इरफान की इच्छा थी कि शादी के 25 साल पूरे होने पर वो दोनों दोबारा पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी करें, क्योंकि उनकी पहली शादी बहुत साधारण तरीके से हुई थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. सुतापा ने लिखा कि यह सपना अधूरा ही रह गया और वे उस पल को कभी जी नहीं पाए.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी