Last Updated:
जया बच्चन अक्सर पैंप्स पर अपनी नाराजगी के कारण सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं. बहुत कम ही उन्हें मुस्कुराहट देखा गया है. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बदला-बदला अंदाज लोगों के हैरान कर …और पढ़ें
जया बच्चन का वीडियो वायरल हो रहा है. नई दिल्ली. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और राजनेता जया बच्चन अक्सर पैपराजी और फैंस पर अपनी तल्ख टिप्पणियों के लिए चर्चा में रहती हैं. कैमरे देखकर अक्सर भड़कने वालीं जया बच्चन एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं और पैप्स को फोटो क्लिक करने से भी नहीं रोक रही हैं. वीडियो में जया बच्चन ने अपने इसी बर्ताव पर एक तरह से ‘U-Turn’ लेते हुए अपना साइड रखती नजर आ रही हैं, जो लोगों को हंसाकर लोट-पोट कर रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जया बच्चन का ये वीडियो पुराना है. अबू जानी और संदीप खोसला के एक इवेंट में जया बच्चन पहुंची थीं, जहां उन्होंने मुस्कुराकर पैप्स के सामने पोज दिए और कैमरे देख अपने गुस्से के बारे में पैप्स के पास जाकर बात की.
मैं फोटो देने के लिए तैयार रहती हूं लेकिन…
हमेशा की तरह पैप्स जया बच्चन की तस्वीरें लेने के लिए तैयार थे. लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें जया ने नाराजगी दिखाने के बजाय, कुछ अलग किया. उन्होंने न सिर्फ पोज दिया, बल्कि उनके पास जाकर अपनी बात भी रखी. वीडियो में जया कहती हैं, ‘अब क्या है, जब ऐसा होता है ना (सिस्टमैटिक फोटो-ऑप की ओर इशारा करते हुए), तो मैं फोटो देने के लिए तैयार रहती हूं. लेकिन जब पर्सनल कुछ होता है, आप लोग चोरी-छुपे फोटोज लेते हैं, मुझे अच्छा नहीं लगता.’
‘जब मैं तैयार हूं, तब ठीक है…’
जया की ये बातें सुनने के बाद जब एक पैपराजी ने अपने साथी को इनफॉर्मल चैट रिकॉर्ड करना बंद करने को कहा, तो जया ने मुस्कुराते हुए उसे शांत रहने को कहा और आगे कहा, ‘जब मैं तैयार हूं, तब ठीक है… जब मैं तैयार नहीं होती हूं और आप लोग फोटो लेते हो तो फिर… रंग निकलते हैं.’
View this post on Instagram





