Last Updated:
हिंदी सिनेमा में साल 1966 से लेकर 1971 तक दो ऐसे सुपरस्टार ने इंडस्ट्री में एंट्री ली, जिन्होंने साथ में कई हिट फिल्में दीं. उनमें एक थे विनोद खन्ना और दूसरे थे अमिताभ बच्चन. दोनों एक-दूसरे को जमकर टक्क…और पढ़ें
ये स्टार हर फिल्म में खास किरदार में नजर आता था. youtube-grab विनोद खन्ना को हिंदी सिनेमा में कोई भुला नहीं सकता. वो उस दौर के सुपर स्टार रहे हैं जब फिल्म इंड्स्ट्री में अमिताभ बच्चन के नाम की धाक थी. उस दौर में अमिताभ बच्चन के सामने कोई हीरो बराबरी से टिक पाता था तो वो थे सिर्फ विनोद खन्ना. कद काठी में अमिताभ बच्चन से जरा भी कम नहीं थे. स्टाइल और लुक्स के मामले में भी वह तगड़ी टक्कर देते थे. विनोद खन्ना से एक पुराने इंटरव्यू में कहा भी था कि मैं उनका सबसे बड़ा कॉम्पिटीटर हूं.
विनोद खन्ना को खलने लगा था अमिताभ का स्टारडम
हाल ही में ओशो के भाई स्वामी शैलेंद्र सरस्वती ने एक इंटरव्यू में बताया कि रजनीशपुरम में उनका घर विनोद खन्ना के घर के पास था, इसलिए वो काफी समय साथ बिताते थे. उन्होंने कहा, “लोग सोचते हैं कि जो इंसान करियर में सफल है, उसकी जिंदगी के हर पहलू में सफलता होगी, लेकिन ऐसा नहीं होता. कई बार उनकी निजी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा होता है, जो सिर्फ वही जानते हैं.शैलेंद्र सरस्वती के मुताबिक, विनोद अक्सर रोते रहते थे. जब ओशो ने पूछा कि आखिर क्या हुआ, तो विनोद ने कहा कि वो अपनी पत्नी और बच्चों को मिस कर रहे हैं. लेकिन ओशो को शक हुआ कि मामला कुछ और है. ओशो को लगा कि विनोद अपने सबसे बड़े कॉम्पिटीटर अमिताभ बच्चन से जलन महसूस कर रहे हैं, क्योंकि विनोद के अमेरिका जाने के बाद अमिताभ ने इंडस्ट्री में और राजनीति में नई ऊंचाइयां छू ली थीं.

कई फिल्मों में साथ कर चुके काम
वह अमिताभ से जलने लगे थे.
बता दें कि शैलेंद्र के मुताबिक, जब विनोद वापस भारत आए तो उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों से जुड़ने की कोशिश भी नहीं की. बल्कि, वो किसी और से प्यार करने लगे और नया परिवार बना लिया. बाद में विनोद ने खुद माना, “ओशो सही कह रहे थे. मेरा अपने पुराने परिवार से कोई कनेक्शन नहीं था. राजनीति में आने के बाद भी मुझे लगा कि इससे कुछ हासिल नहीं होगा. विनोद खन्ना अपने दौर के हैंडसम हंक स्टार में से एक थे. उनके अफेयर की भी खूब खबरें सामने आती थीं. . फिल्म बंटवारा की शूटिंग के दौरान अमृता और विनोद खन्ना के अफेयर की खूब चर्चा हुई थी. दोनों के प्यार की उन दिनों खूब खबरें आम हुआ करती थीं.
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 13, 2025, 17:44 IST





