Last Updated:
Dev Anand movie Prem Pujari Classic Song: गोपालदास नीरज हिंदी के बड़े कवि हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए कुछ यादगार गाने भी लिखे थे. वे देव आनंद के वादे पर उनकी फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ का गाना लिखने मुंबई पहुंचे, तो एसडी बर्मन ने उन्हें फेल करने के लिए एक ऐसा गाना लिखने को कहा, जिसमें एक भी शब्द उर्दू का न हो. कवि गोपालदास नीरज ने चुनौती स्वीकारी और हिंदी का कालजयी गाना रच दिया, जिसमें वहीदा रहमान का सफेद साड़ी में डांस आज भी लोगों का मन मोह लेता है.
‘रंगीला रे’ गाने को कवि गोपालदास नीरज ने लिखा था. (फोटो साभार: YouTube@videograb)देव आनंद अपने वादे के पक्के निकले. उन्होंने कवि नीरज को मुंबई बुलाया और उन्हें 1000 रुपये दिए, जो उस दौर में काफी बड़ी रकम थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देव आनंद फिर उन्हें एसडी बर्मन से मिलवाने ले गए. संगीतकार ने कवि नीरज को एक ऐसा गाना लिखने को कहा, जो शब्द ‘रंगीला’ से शुरू होता हो और उसमें एक भी उर्दू शब्द का इस्तेमाल न हुआ हो. एसडी बर्मन की शर्त सुनने में जितनी आसान लग रही थी, उतनी ही कठिन थी.
दरअसल, उस दौर में उर्दू के बिना किसी गीत की कल्पना करना भी मुश्किल होता था. कवि नीरज ने इसे चुनौती के रूप में लिया और एक कालजयी गाने की रचना की, जो शुद्ध हिंदी में लिखा गया. गाने में वहीदा रहमान ने फूलों की कढ़ाई वाली सफेद साड़ी में मनमोहक डांस किया. एसडी बर्मन भी कवि नीरज की काबिलियत से दंग थे. उन्होंने कवि से कहा कि मैं तुम्हें फेल करना चाहता था, लेकिन तुमने मुझे ही हरा दिया. 1970 में फिल्म प्रेम पुजारी रिलीज होते ही इसका गाना ‘रंगीला रे’ छा गया. आज भी लोग ठहकर सुनने लगते हैं, जिसे लता मंगेशकर ने गाया था. फिल्म में देव आनंद, वहीदा रहमान के अलावा शत्रुघ्न सिंहा और मदन पुरी जैसे सितारों ने काम किया था.

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
September 12, 2025, 20:30 IST





