खेल » तीसरे दिन भी कमाल नहीं दिखा पाई ‘बागी 4’, ‘द बंगाल फाइल्स’ हुई पस्त, अब तक 10 करोड़ भी नहीं कमा सकी फिल्म

तीसरे दिन भी कमाल नहीं दिखा पाई ‘बागी 4’, ‘द बंगाल फाइल्स’ हुई पस्त, अब तक 10 करोड़ भी नहीं कमा सकी फिल्म

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Baaghi 4 Vs The Bengal Files box office collection day 3: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ फिल्म तीसरे दिन भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. वहीं, सबसे ज्यादा खराब हालत ‘द बंगाल फाइल्स’ की है, जो अब तक 10 करोड़ का आंकड़ा भ…और पढ़ें

तीसरे दिन भी कमाल नहीं दिखा पाई 'बागी 4', 'द बंगाल फाइल्स' भी हुई पस्त‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ की कमाई में कुछ खास ग्रोथ नहीं हुई.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ कमाई के मामले में खरी नहीं उतर पाई. एक्शन से भरपूर इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्में सफल रही थीं, लेकिन रिलीज के बाद ‘बागी 4’ की शुरुआती कमाई उतनी जबरदस्त नहीं रही, जितनी उम्मीद की जा रही थी. तीसरे दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. वहीं. विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ की कमाई का मामला भी रविवार को को ठंडा ही रहा.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘बागी 4‘ की ओपनिंग डे की कमाई के मुकाबले कोई खास सुधार नहीं दिखा. फिल्म ने शुक्रवार को 12 करोड़ का कारोबार किया, लेकिन शनिवार को गिरावट आई और कमाई घटकर 9.25 करोड़ रह गई. रविवार को, शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने लगभग 10 करोड़ का कलेक्शन किया. तीन दिनों टाइगर श्रॉफ की बागी ने सिर्फ 31.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई है.

दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई ‘द बंगाल फाइल्स’

विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम साबित हो रही है. Sacnilk के अनुसार, ‘द बंगाल फाइल्स’ ने शुरुआती अनुमानों के हिसाब से रविवार को 2.75 करोड़ की कमाई की है. यह आंकड़ा दूसरे दिन की कमाई 2.15 करोड़ के मुकाबले थोड़ा बढ़ा है. हालांकि, फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन भी फीका रहा, जो सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये रहा.

10 करोड़ का भी बिजनेस नहीं कर पाई फिल्म

अब तक ‘द बंगाल फाइल्स’ फिल्म की कुल कमाई सिर्फ 6.65 करोड़ रुपये हुई है. बॉक्स ऑफिस के लिहाज से देखा जाए तो फिल्म ने अभी तक कोई खास ग्रोथ नहीं दिखाई है. अब देखना होगा कि आने वाले वीकडेज में इसकी कमाई कैसी रहती है, क्योंकि यही इसके लिए निर्णायक साबित होंगे. मालूम हो कि इससे पहले इस ट्रिलॉजी में ‘द ताशकंद फाइल्स’ (2019) और ‘द कश्मीर फाइल्स’ (2022) जैसी फिल्में बनी हैं.

बागी 4 से हरनाज संधू ने किया एक्टिंग डेब्यू

बताते चलें कि ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ के अलावा संजय दत्त, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेन्द्र लिमये और सोनम बाजवा भी लीड किरदारों में नजर आते है. इस मूवी से पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू की एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया है. ‘बागी 4’ नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है. यह फिल्म टाइगर श्रॉफ की ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है, जिसकी शुरुआत ‘बागी’ (2016) से हुई थी, इसके बाद ‘बागी 2’ (2018) और ‘बागी 3’ (2020) आई थीं. दूसरी तरफ, ‘द बंगाल फाइल्स’ पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी लीड किरदारों में हैं. दर्शन कुमार, सिमरत कौर, सास्वत चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, पुनीत इस्सर, प्रियांशु चटर्जी, दिव्येंदु भट्टाचार्य जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं.

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

तीसरे दिन भी कमाल नहीं दिखा पाई ‘बागी 4’, ‘द बंगाल फाइल्स’ भी हुई पस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी