Last Updated:
War 2 vs Coolie Box Office Collection Day 3: ‘वॉर 2’ के कलेक्शन में दूसरे दिन उछाल आया. लेकिन तीसरे दिन कमाई कम हो गई. वहीं, ‘कूली’ का बिजनेस लगातार गिरता ही जा रहा है. जानिए बॉक्स ऑफिस पर कौन-सी फिल्म अभी आगे …और पढ़ें
रजनीकांत की ‘कूली’ से क्लैश हुई है ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’. ‘वॉर 2’ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है, जिसमें साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की एंट्री हुई है. यह मूवी 14 अगस्त को रिलीज हुई और इसका खाता 52 करोड़ रुपये से खुला. हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 29 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. तेलुगु से 22.75 करोड़ और तमिल से 25 लाख रुपये की कमाई हुई. दूसरे दिन ‘वॉर 2’ ने 57.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
150 करोड़ के पार हुई ‘कूली’
300 करोड़ की लागत में बनी है ‘वॉर 2’
बताते चलें कि ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ का डायरेक्शन अयान मुखर्जी ने किया है. इसमें जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा भी लीड किरदारों में हैं. यह फिल्म 300 करोड़ से अधिक की भारी-भरकम बजट पर बनी है. वहीं, लोकेश कनगराज ने ‘कूली’ का डायरेक्शन किया है. इसमें रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर और उपेन्द्र जैसे सितारे हैं. वहीं, आमिर खान ने ‘कूली’ में कैमियो किया है.
August 17, 2025, 05:51 IST





