खेल » तिजोरी में बंद हैं 2,700 करोड़, फिर भी सुपरस्टार बेदह चिंद्दी! फिल्म छोड़ पहुंच जाता है शादी में डांस करने

तिजोरी में बंद हैं 2,700 करोड़, फिर भी सुपरस्टार बेदह चिंद्दी! फिल्म छोड़ पहुंच जाता है शादी में डांस करने

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड के सबसे अमीर और ज्यादा फीस चार्ज करने वाले एक्टर्स की गिनती होने से अक्षय कुमार का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है. इन दिनों उनकी फिल्म जॉली एलएलबी 3 अच्छी कमाई कर रही है. एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो फिल्म की शूटिंग बीच में छोड़कर शादी में डांस करने चले गए थे जिसके लिए उन्हें अच्छे पैसे मिल रहे थे.

तिजोरी में बंद हैं 2,700 करोड़, फिर भी सुपरस्टार बेदह चिंदीएक्टर फिल्म छोड़ शादी में डांस करने पहुंच गए थे.
नई दिल्ली. अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 को लेकर खबरों में बने हुए हैं. एक्टर की फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. शानदार शुरुआत के बाद फिल्म रफ्तार पकड़ चुकी है और अरशद वारसी के साथ अक्षय कुमार ने कई साल बाद बॉक्स-ऑफिस पर कमबैक किया है. वो कई सालों से लगातार बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप हो रहे थे. उनकी कोरोना काल के बाद से एक भी फिल्म बड़ी हिट नहीं हो पाई है. केसरी चैप्टर 2 के बाद ऐसे में जॉली एलएलबी 3 की सफलता बॉक्स-ऑफिस पर उनके लिए बड़े मायने रखती है.

हाल ही में अक्षय कुमार फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी कमाई पर खुलकर बात की और हंसी-मजाक किया. अक्षय कुमार की कमाई पर अक्सर सवाल भी उठते रहे हैं कि लगातार फ्लॉप देने के बावजूद वो करोड़ों की मोटी फीस वसूलते हैं. ऐसे में एक्टर ने देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने और अपनी कमाई पर मजाकिया अंदाज में बात की. साथ ही उन्होंने कहा कि आज भले ही उनके अकाउंट में करोड़ों रुपए हैं, लेकिन उनकी आदतें आज भी मिडिल क्लास वाली ही हैं.

असल जिंदगी में कंजूस हैं करोड़ों के मालिक अक्षय कुमार

कपिल शर्मा के शो पर अपनी कमाई और सेविंग्स के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार कहते हैं कि वो आज भी बजत में यकीन रखते हैं और आज भी अगर उनके बच्चे कमरे की लाइट या फैन ऑन छोड़कर निकलकर जाते हैं तो वो तुरंत लाइट और फैन ऑफ करते हैं. उन्हें पता है कि इससे बिजली के बिल में 2 हजार या ढाई हजार का फर्क पड़ेगा, लेकिन ये उनकी आदत में शामिल है कि उन्हें तुरंता लाइट, फैन ऑफ करना होता है.

akshay kumar, akshay kumar birthday, akshay kumar life struggle, akshay kumar movies, akshay kumar news, akshay kumar movies, akshay kumar family, akshay kumar upcoming movies

अक्षय कहते हैं कि वो फिल्म मुझसे शादी करोगे की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन 20 लाख का सवाल था, तो उन्होंने बिना किसी को कुछ बताए तबीयत खराब होने का बहाना किया और अपने सिक्योरिटी गार्ड को मोटरसाइकिल पर तैयार रखा. जैसे ही उन्हें रास्ता साफ मिला वो अपनी बाइक पर सवार हुए, इवेंट पर पहुंचे उन्होंने परफॉर्म किया, अपना चेक लिया और वापस शूटिंग के लिए सेट पर आ गए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

तिजोरी में बंद हैं 2,700 करोड़, फिर भी सुपरस्टार बेदह चिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी