मनोरंजन » ‘टटीरी’ गाने के चलते बादशाह की बढ़ी मुश्किलें, सिंगर को गिरफ्तार करने का आदेश, यूपी-हरियाणा में भारी विरोध

‘टटीरी’ गाने के चलते बादशाह की बढ़ी मुश्किलें, सिंगर को गिरफ्तार करने का आदेश, यूपी-हरियाणा में भारी विरोध

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

रैपर बादशाह अपने नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ की वजह से कानूनी विवादों में घिर गए हैं. हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गाने के वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहनी लड़कियों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाए जाने पर सख्त रुख अपनाया है. बादशाह के आयोग के सामने पेश न होने पर पुलिस को उनकी गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में उनके शो पर रोक लगाने की मांग की गई है. हालांकि बादशाह ने माफी मांगी है, लेकिन आयोग ने उनके वकील से मिलने से इनकार करते हुए उन्हें खुद पेश होने को कहा है.

ख़बरें फटाफट

'टटीरी' गाने के चलते बादशाह की बढ़ी मुश्किलें, सिंगर को गिरफ्तार करने का आदेशZoom

उत्तर प्रदेश में भी बादशाह के इवेंट को अनुमति न देने की सिफारिश

नई दिल्ली: मशहूर रैपर बादशाह इन दिनों अपने नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर कानूनी पचड़ों में बुरी तरह फंस गए हैं. हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इस मामले में बेहद सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस को आदेश दिया है कि अगर बादशाह जांच में सहयोग नहीं करते हैं, तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए. इतना ही नहीं, आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने यह भी निर्देश दिया है कि जरूरत पड़ने पर बादशाह का पासपोर्ट जब्त कर लिया जाए ताकि वह देश छोड़कर बाहर न जा सकें. दरअसल, बादशाह को शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक पानीपत में आयोग के सामने पेश होने का समन भेजा गया था, लेकिन उनके न पहुंचने पर यह कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है. आयोग ने साफ कर दिया है कि जब तक बादशाह खुद पेश नहीं होते, हरियाणा में उनके किसी भी शो या प्रोग्राम को मंजूरी नहीं दी जाएगी.

समझौता करने के मूड में नहीं आयोग!
विवाद की जड़ गाने का वह वीडियो है जिसमें स्कूल यूनिफॉर्म पहनी लड़कियों को हरियाणा रोडवेज की बस में नाचते हुए दिखाया गया है. शिकायतकर्ताओं में ‘नारी तू नारायणी उत्थान समिति’ की अध्यक्ष सविता आर्या और शिव कुमार शामिल हैं. उनका आरोप है कि गाने के बोल और सीन महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को बेहद आपत्तिजनक तरीके से पेश करते हैं. उनका कहना है कि इस तरह का कंटेंट समाज और युवा पीढ़ी पर बुरा असर डालता है. हालांकि बादशाह के वकील आयोग के सामने पहुंचे थे, लेकिन अध्यक्ष ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया और कहा कि समन बादशाह के नाम है, इसलिए उन्हें खुद आकर अपना पक्ष रखना होगा. दूसरी ओर, बादशाह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके माफी भी मांगी है, पर आयोग फिलहाल समझौता करने के मूड में नहीं दिख रहा.

लुकआउट नोटिस जारी करने का प्रोसेस शुरू
बादशाह का विवाद अब केवल हरियाणा तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि उत्तर प्रदेश में भी इसके खिलाफ आवाज उठने लगी है. यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि बादशाह के गानों में महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा और सीन्स के कारण राज्य में उनके इवेंट पर रोक लगा दी जाए. आयोग का मानना है कि स्कूल ड्रेस में छात्राओं को गलत तरीके से दिखाना शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों का अपमान है. फिलहाल, हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लुकआउट नोटिस जारी करने का प्रोसेस शुरू कर दी है. अब देखना यह होगा कि बादशाह खुद आयोग के सामने पेश होकर इस विवाद को सुलझाते हैं या उनकी मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी