Last Updated:
श्रुति महंदी आर्ट की संचालिका श्रुति ने बताया कि उन्होंने यह काम अपने शौक के रूप में शुरू किया था, लेकिन लोगों के बढ़ते सहयोग और पसंद को देखते हुए इसे पेशेवर स्तर पर आगे बढ़ाया. यहां पर ब्राइडल महंदी, अरबी डिजाइन, इंडो-वेस्टर्न डिजाइन, गोल्डन और ग्लिटर महंदी जैसी आधुनिक और आकर्षक डिजाइनों की विशेष सुविधा उपलब्ध है. खासतौर पर शादी-ब्याह, तीज-त्यौहार
झुंझुनूं में श्रुति महंदी आर्ट श्रुति महंदी आर्ट की संचालिका श्रुति ने बताया कि उन्होंने यह काम अपने शौक के रूप में शुरू किया था, लेकिन लोगों के बढ़ते सहयोग और पसंद को देखते हुए इसे पेशेवर स्तर पर आगे बढ़ाया. यहां पर ब्राइडल महंदी, अरबी डिजाइन, इंडो-वेस्टर्न डिजाइन, गोल्डन और ग्लिटर महंदी जैसी आधुनिक और आकर्षक डिजाइनों की विशेष सुविधा उपलब्ध है. खासतौर पर शादी-ब्याह, तीज-त्यौहार और करवा चौथ जैसे अवसरों पर यहां काफी भीड़ रहती है.
श्रुति ने बताया कि वे केवल महंदी ही नहीं लगातीं, बल्कि ग्राहकों को कस्टमाइज्ड डिजाइन भी उपलब्ध करवाती हैं, जिससे हर ग्राहक को उनकी पसंद के अनुसार विशेष डिजाइन मिल सके. उन्होंने कहा कि आजकल लोग सिर्फ पारंपरिक महंदी तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि उसमें क्रिएटिविटी और पर्सनल टच भी चाहते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रुति महंदी आर्ट ने झुंझुनूं में मेहंदी कला को एक नई पहचान दी है. यहां की डिजाइनों की खासियत यह है कि यह न सिर्फ खूबसूरत होती हैं, बल्कि लंबे समय तक टिकी रहती हैं.
श्रुति महंदी आर्ट की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है. त्योहारों के सीजन में यहां अग्रिम बुकिंग करवाना जरूरी होता है, क्योंकि इस दौरान ग्राहकों की संख्या में कई गुना वृद्धि हो जाती है. श्रुति ने बताया कि उन्होंने महंदी और आर्ट का काम पिछले 17 वर्षों से किया है. वे स्वयं एक प्रोफेशनल ट्रेनर हैं.
उन्होंने अहमदाबाद के सिब्रिटी आर्टिस्ट जयश्री पंचाल से प्रशिक्षण प्राप्त किया. उसके बाद उन्होंने अलग-अलग वर्कशॉप से भी ट्रेनिंग हासिल की। आज उनके द्वारा सिखाई गई लड़कियां दुबई और मस्कत में भी महंदी और आर्ट का काम कर रही हैं. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बनाई गई महंदी की कीमत कम से कम 350 रुपए से लेकर उच्चतम 31,000 रुपए तक रही है.
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Jhunjhunu,Rajasthan
September 20, 2025, 17:18 IST





