खेल » जूही चावला का फिल्मी सफर और फैंस की दीवानगी पर खुलासा.

जूही चावला का फिल्मी सफर और फैंस की दीवानगी पर खुलासा.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

जूही चावला ने मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड का रुख किया था. फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ की सफलता के बाद एक्ट्रेस रातोंरात स्टार बन गई थीं. उन्हें फैंस फोन करते और चिट्ठियां लिखकर जज्बात बयां करते. एक्ट्रेस ने तब एक इंटरव्यू दिया था, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. शादी के बाद जूही चावला को काफी ट्रोल किया गया था.

'हसबैंड स्मार्ट होना चाहिए...', आमिर खान संग हिट दे चुकी एक्ट्रेसजूही चावला ने फिल्म ‘सल्तनत’ से डेब्यू किया था.
नई दिल्ली: जूही चावला को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग 38 साल हो गए हैं. एक्ट्रेस ने 1986 में फिल्म ‘सल्तनत’ से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से मिली, जिसमें आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट साबित हुई. वे रातोंरात स्टार बन गई थीं. फिल्म हिट होने के बाद जूही चावला के फैंस उनके घर के चक्कर काटने लगे थे. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में फैंस की दीवानगी पर खुलकर बात की थी. जूही चावला ने तब बताया था कि उनके सपनों का राजकुमार कैसा होना चाहिए, लेकिन जब उन्होंने जय मेहता से शादी की, तो उन्हें लोगों ने खूब ट्रोल किया.

जूही चावला की पहली फिल्म के बाद लेहरें को इंटरव्यू दिया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वे डेब्यू के बाद स्टार बन गई थीं. जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि फैंस उनके साथ किस तरह बर्ताव करते हैं, तो वे बोलीं, ’10-20 जरूर आएंगे एक दिन में. कभी-कभी उनसे फोन पर बात कर लेती हूं. उन्हें समझ नहीं आता कि क्या कहें. आजकल लेटर भी आते हैं, करीब 100 के आस-पास. उनमें फिल्म कमायत से कमायत तक के डायलॉग लिखे होते.’

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी